एक्सप्लोरर

उन्नाव कांड: पीड़ित परिवार को 25 लाख का चेक, तीनों कॉन्स्टेबल निलंबित, दूसरे वकील को मिली सुरक्षा

उन्नाव केस को लेकर देशभर में नाराजगी दिखाई दी, सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जरूरी निर्देश दिए हैं. जानिए इस खबर से जुड़े सभी अपडेट.

लखनऊ: देश भर में नाराजगी और तीखी प्रतिक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस बृहस्पतिवार को हरकत में आयी और उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सुरक्षा के लिए लगाये गये तीन पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया. इस बीच, राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर बलात्कार पीड़िता के परिजनों को अंतरिम मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये दिए.

बलात्कार पीड़िता की सुरक्षा के लिए लगाये गये तीन पुलिसकर्मियों को डयूटी में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया. उन्नाव के पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम सुदेश कुमार, सुनीता देवी और रूबी पटेल हैं.

पीड़िता के एक अन्य वकील अजेन्द्र अवस्थी को भी जिला प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायी है. अवस्थी ने रविवार की दुर्घटना के परिप्रेक्ष्य में सुरक्षा का आग्रह किया था. दुर्घटना में पीड़िता का एक वकील गंभीर रूप से घायल हो गया है.

मौसी का अंतिम संस्कार

रविवार को सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली पीड़िता की मौसी का बाराबंकी स्थित उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके शव को लखनऊ से कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबेहा थानाक्षेत्र स्थित गांव में लाया गया. अंतिम संस्कार उनके बेटे ने दो बेटियों की मौजूदगी में किया. मौसी के पति का पहले ही देहान्त हो चुका था.

मौसी का शव पहुंचते ही परिवार वाले रोने बिलखने लगे. वहां पर आईजी और एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में तैनात था. गांव के बाहर ही मौसी का अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतका की बेटी ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि उसकी मां की मौत हादसे में नहीं हुई बल्कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने यह दुर्घटना करवायी है. उसकी मां उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ पिछले नौ महीने से वहीं रहकर मामले की पैरवी करती थी.

उसने कहा कि सारा किया-कराया विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का ही है और सेंगर की सोची समझी साजिश है. मां की मौत की भरपाई तो नहीं हो सकती है लेकिन सरकार से मांग है कि उसके भाई को नौकरी दी जाए और आर्थिक मदद की जाये. मोदी जी और योगी जी से यही मांग है ताकि हम लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें. बाकी अब हम लोगों में इस मामले की लड़ाई लड़ने की हिम्मत नहीं बची है.

रायबरेली में हुआ था एक्सीडेंट

गौरतलब है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार से रविवार को मुलाकात करने जा रही थीं. रास्ते में रायबरेली के गुरबख्शगंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गयी थी. इस हादसे में मौसी और चाची को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था जबकि पीड़िता और उसके वकील पिछले पांच दिन से किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती है, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है. चाची का बुधवार को उनके पैतृक गांव उन्नाव के माखी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया.

विधायक पर रेप के आरोप

पीड़िता लड़की ने 2017 में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था. इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था. मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गयी थी और इस वक्त सेंगर जेल में है. रायबरेली सड़क दुर्घटना के मामले की भी सीबीआई जांच आरंभ हो गयी है.

पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर

उधर पीड़िता और उनके वकील की हालत बृहस्पतिवार को पांचवे दिन भी स्थिर बनी हुई है. पीड़िता जहां अब भी वेंटीलेटर पर है, वहीं वकील को भी कुछ देर के लिये वेंटीलेटर से हटाकर देखा गया. केजीएमयू ने ऐसी किसी संभावना से इनकार किया कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है. केजीएमयू ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने बृहस्पतिवार को कहा, 'पीड़िता को कई फ्रैक्चर हैं. साथ ही सीने में भी चोट है. पीड़िता की हालत स्थिर है. बहुत मामूली सुधार हुआ है लेकिन अभी इसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है. पीड़िता को अभी तक होश नहीं आया है.'

उन्होंने बताया कि पीड़िता का सीटी स्कैन कराया गया था लेकिन सिर में कोई चोट फिलहाल नजर नहीं आयी है. इसके बावजूद सिर की चोट से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि सिर की बहुत सी चोटें सीटी स्कैन में नजर नहीं आती हैं. पीड़िता की हालत स्थिर है और डाक्टरों की टीम 24 घंटे उसकी निगरानी कर रही है और वह अब भी वेंटीलेटर पर है. उन्होंने बताया कि घायल वकील महेंद्र सिंह को कुछ देर के लिये वेंटीलेटर से हटाकर देखा गया था. इस दौरान उनकी तबीयत स्थिर रही. बाद में फिर उन्हें वेंटीलेटर पर कर दिया गया.

विपक्षी पार्टियों का सरकार पर निशाना

वहीं, समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह और आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की तस्वीर लगा कर ट्वीट किया कि 'इन तीनों के हटे बिना पीड़ित बेटी को न्याय नहीं मिलेगा.' सपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है. उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी (सपा) ने कहा कि घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए योगी को इस्तीफा देना चाहिए.

दिल्ली में विभिन्न वर्गों के व्यापक आक्रोश और विपक्षी दलों की तीखी आलोचना के बीच भाजपा ने आरोपी विधायक सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है. इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सेंगर को निष्कासित किए जाने के मामले पर ट्वीट कर कहा, 'भाजपा ने एक अपराधी को सशक्त बनाए जाने की बात स्वीकार की. स्वयं को सुधारने के लिए कदम उठाया.'

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

बृहस्पतिवार को ही उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार प्रकरण से जुड़े सभी पांचों मामले उत्तर प्रदेश की अदालत से राष्ट्रीय राजधानी की अदालत में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को यह निर्देश भी दिया कि वह बलात्कार पीड़िता को अंतरिम मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये दें. इस बीच, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्नाव पीड़िता के परिवारजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलनिधि नैथानी द्वारा प्रदान किया गया. उच्चतम न्यायालय ने यह निर्देश भी दिया कि पीड़िता के बलात्कार से जुड़े मुख्य मामले की सुनवायी शुरू होने के 45 दिन के भीतर पूरी की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: सरकारी स्कूलों में किताबों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सरकार बोली- छुट्टियों से पहले मिलेंगी किताबें
दिल्ली: सरकारी स्कूलों में किताबों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सरकार बोली- छुट्टियों से पहले मिलेंगी किताबें
बारिश से दिल्ली के तापमान में 8-15°C की भारी गिरावट, 1 मई को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
बारिश से दिल्ली के तापमान में 8-15°C की भारी गिरावट, 1 मई को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Bharatpur News: भरतपुर में 10 करोड़ का डोडा चूरा जब्त, CBN की बड़ी कार्रवाई, झारखंड से आ रहा था ट्रक
भरतपुर में 10 करोड़ का डोडा चूरा जब्त, CBN की बड़ी कार्रवाई, झारखंड से आ रहा था ट्रक
Mumbai News: वरिष्ठ कलाकारों रविंद्र चव्हाण का सम्मान! CAWT को 1 एकड़ जमीन देने का किया ऐलान
वरिष्ठ कलाकारों रविंद्र चव्हाण का सम्मान! CAWT को 1 एकड़ जमीन देने का किया ऐलान

वीडियोज

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज रील्स में, ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय ने बताई सच्चाई
Chitra Tripathi: EXIT POLL में बीजेपी, EXACT पोल में क्या? | Bengal Elections 2026 | BJP Vs TMC
Gurugram Crime: कासन गांव में गैंगवार और पुरानी रंजिश का खूनी खेल! | Crime News | Haryana Police
Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! Mamata Banerjee की विदाई, BJP की चढ़ाई? | TMC
Mira Road Horror: मुंबई दहलाने की बड़ी साजिश! मीरा रोड कांड के पीछे ISIS का 'Lone Wolf' Plan!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश से दिल्ली के तापमान में 8-15°C की भारी गिरावट, 1 मई को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
बारिश से दिल्ली के तापमान में 8-15°C की भारी गिरावट, 1 मई को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
'इतिहास में नया अध्याय लिखने जा रहा ईरान..', सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई का सख्त अंदाज, पत्र लिखकर ट्रंप को चेताया
'इतिहास में नया अध्याय लिखने जा रहा ईरान..', सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई का सख्त अंदाज, पत्र लिखकर ट्रंप को चेताया
आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये
आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये
शाहरुख खान ने किया 'कर्तव्य' की रिलीज डेट का ऐलान, पुलिस ऑफिसर बनकर ओटीटी पर लौटे सैफ अली खान
शाहरुख खान ने किया 'कर्तव्य' की रिलीज डेट का ऐलान, पुलिस ऑफिसर बनकर ओटीटी पर लौटे सैफ अली खान
‘देश के गद्दारों को...’ कहना किसी समुदाय की तरफ इशारा नहीं, SC ने खारिज की अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर FIR की मांग
‘देश के गद्दारों को...’ कहना किसी समुदाय की तरफ इशारा नहीं, SC ने खारिज की अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर FIR की मांग
Today's Chanakya Exit Poll 2026: तमिलनाडु में DMK की सरकार, TVK का उभार; केरल में लेफ्ट की हार, असम में बीजेपी की वापसी
इस एग्जिट पोल में नए दावे, देखिए असम में किसकी सरकार? केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में डीएमके का सपना साकार
कम बजट में हाईटेक सेफ्टी! ये हैं ADAS के साथ आने वाली 5 सबसे सस्ती कारें, देंखें पूरी लिस्ट
कम बजट में हाईटेक सेफ्टी! ये हैं ADAS के साथ आने वाली 5 सबसे सस्ती कारें, देंखें पूरी लिस्ट
राजस्थान के किसानों के लिए जीवन रेखा है यह नहर, अगर न हो तो भूखा मरेगा पश्चिमी राजस्थान
राजस्थान के किसानों के लिए जीवन रेखा है यह नहर, अगर न हो तो भूखा मरेगा पश्चिमी राजस्थान
Embed widget