एक्सप्लोरर

पुलिस एनकाउंटर की सेटिंग करने के आरोप में फंसे बीजेपी नेताओं के समर्थन में आईं उमा भारती

उमा भारती मीडिया पर इस पूरे मामले को गलत ढंग से बताने का आरोप लगा रही है. वे कहती हैं, “मीडिया ने थानेदार और अपराधी की बातचीत को दुर्भावनापूर्ण तरीके से दिखाया.”

लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री उमा भारती अब फर्जी एनकाउंटर केस में फंसे बीजेपी नेताओं के समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी है. मामला यूपी के झांसी का है, जहां एक थानेदार और एक अपराधी की बातचीत सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी. इसमें पुलिसवाला उस अपराधी से बीजेपी नेताओं से सेटिंग कर एनकाउंटर से बचने की सलाह दे रहा था. झांसी के विधायक राजीव सिंह और पार्टी के ज़िलाध्यक्ष संजय दूबे आरोपों के घेरे में हैं.

केन्द्रीय पेय जल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती की मानें तो अपराधी लेखराज सिंह यादव से बीजेपी नेताओं की जान को खतरा है. अगर लेखराज सिंह यादव पकड़ा नहीं गया तो कभी भी कुछ भी हो सकता है. बीजेपी विधायक राजीव सिंह और पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय दूबे पुलिस पर उसके एनकाउंटर का दबाव बना रहे थे. उभा भारती कहती हैं कि उनके कहने पर ही बीजेपी नेताओं ने यादव की गिरफ़्तारी की मांग की थी. लेकिन मऊरानीपुर के थानेदार सुनीत सिंह की गलती से वो भागने में कामयाब रहा.

फोन पर दोनों की जो बातचीत सामने आई थी. उसमें थानेदार ने यादव से कहा था, “मुझ पर बीजेपी के विधायक जी और ज़िलाध्यक्ष जी का बहुत दवाब है. अगर तुम बचना चाहते हो तो दोनों से कुछ ले दे कर सेटिंग कर लो नहीं तो मैं फिर तुम्हें ठोक दूंगा.” यादव सिंह तब से फरार है. पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है. लेकिन जब यादव और थानेदार की बातचीत एबीपी न्यूज़ पर चली तो यूपी पुलिस के एनकांउटर की पोल खुल गई. देशभर में यूपी पुलिस की जगहंसाई हुई. यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने थानेदार को पहले निलंबित किया और फिर उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया.

उमा भारती मीडिया पर इस पूरे मामले को गलत ढंग से बताने का आरोप लगा रही है. वे कहती हैं, “मीडिया ने थानेदार और अपराधी की बातचीत को दुर्भावनापूर्ण तरीके से दिखाया.” उमा भारती ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेखराज यादव की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget