एक्सप्लोरर

Kannauj में दो दिन में 10 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप, मुंबई से लौटे थे सभी

यूपी के कन्नौज जिले में बुधवार को 5 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. पिछले दो दिन के भीतर 10 कोरोना के मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है. जिले में अब संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है.

कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले में मुंबई से चोरी छुपे आये मजदूरों ने जिला प्रसाशन की मुसीबतों को बढ़ाना शुरू कर दिया है. जिले में दो दिन के भीतर 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मचा गया है. बताया जा रहा है कि मुंबई से एक डीसीएम ट्रक में भरकर कुछ मजदूर कन्नौज के अलग-अलग स्थान पर उतरे थे.
दो दिन में 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि
स्थानीय लोगों की सूचना पर जिला प्रसाशन ने उनकी जांच कराई, जिसमें 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. मुख्य चिकत्साधिकारी डॉक्टर के. स्वरूप ने बताया कि मंगलवार को 5 लोगों की कोरोना पॉजिटिव आई और बुधवार को भी 5 अन्य लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है. जिले में अब 12 कोविड-19 एक्टिव केस हो गए है. अब तक सामने आए 19 कोरोना से जुड़े मामलों में 7 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं.
इन इलाकों में मिले संक्रमित
उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर जो 10 कोरोना के मामले सामने आए हैं, उनमें से 4 मामले मुंबई से लौटे मजदूरों के संपर्क में आए उसके ही परिवार के सदस्य हैं.  एक मामला गुरौली गांव में मिला है, ये भी मुंबई से आया था. वहीं, 5 अन्य कोरोना संक्रमित में 4 छिबरामऊ के बिरतिया मुहल्ले के और एक गुरौली गांव का है. जिले में अचानक बढ़े कोविड-19 के मामलों को देखते हुए जिला प्रसाशन ने सतर्कता बढ़ा दी है.
यूपी कोरोना अपडेट गौरतलब है कि यूपी में कोरोना के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही है. राज्य में अबतक कोरोना के 3710 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 87 लोगों की जान जा चुकी है. राज्य के 74 जिलों तक कोरोना फैल चुका है, जिनमें नौ जिलों में कोरोना का खौफ बना हुआ है. इन नौ जिलों में कुल संक्रमित के 70 फीसदी मरीज मिले हैं. बाकी के 65 जिलों में कोरोना के 30 फीसदी मामले सामने आए हैं. राज्य में सर्वाधिक 779 मरीज आगरा में पाए गए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget