एक्सप्लोरर

घर बसाने के लिए जुटे थे पंच लेकिन भरी पंचायत में शौहर ने दिया तीन तलाक

एक शौहर ने अपनी पत्नी को भरी पंचायत में तीन तलाक बोलकर उससे जिंदगी भर का रिश्ता तोड़ लिया है. पति-पत्नी के बीच कई महीनों से झगड़ा चल रहा था. दोनो के बीच सुलह कराने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गयी. लेकिन पति ने पत्नी को तीन तलाक दिया और पीड़िता को बच्चों समेत उसके मायके के लिए रवाना कर दिया.

मेरठ: एक शौहर ने अपनी पत्नी को भरी पंचायत में तीन तलाक बोलकर उससे जिंदगी भर का रिश्ता तोड़ लिया है. पति-पत्नी के बीच कई महीनों से झगड़ा चल रहा था. दोनो के बीच सुलह कराने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गयी. लेकिन पति ने पत्नी को तीन तलाक दिया और पीड़िता को बच्चों समेत उसके मायके के लिए रवाना कर दिया. शौहर-बीबी के बीच ऐसे आई तलाक की नौबत मेरठ शहर के जाकिर कालोनी की शहाना परवीन की शादी भावनपुर के छोटा हसनपुर गांव के निवासी शारिक से 15 साल पहले हुई थी. दोनो के तीन बच्चे हुए जिनमें बड़े बेटे की उम्र 13 साल है. शादी के कुछेक साल तक तो सब ठीकठाक चला मगर फिर शारिक ने छोटी-छोटी बातों पर शहाना के ऊपर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया. कई दिनों से पति-पत्नी के बीच तकरार चल रही थी और शारिक शहाना और उसके बच्चों को छोड़ने पर आमादा था. पंचायत के बीचों बीच शारिक बोला- तलाक तलाक तलाक पति पत्नी के बीच विवाद का मामला लंबा खिंच रहा था इसलिए दोनो पक्षों के मोअज्जिज लोगो ने 29 जुलाई को गांव में ही पंचायत रखी. पंचायत में इकठ्ठा हुए पंचों ने मियां-बीबी के बीच सुलह कराने की कोशिश की मगर शारिक किसी भी कीमत पर शहाना को रखने के लिए राजी नही हुआ. पंच उसे समझा ही रहे थे कि अचानक उसने शहाना को तीन बार तलाक बोला और पंचायत से निकल गया. बाद में शारिक ने शहाना के साथ तीनों बच्चों को भी घर से निकाल दिया और शादी में मिला सामान एक छोटे ट्रक में रखकर उसके साथ भेज दिया. पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए समाज ने की पहल पति के तलाक दिये जाने के बाद शहाना अपने घर जाकिर कालोनी लौट आई और घर आते ही उसने इद्दत शुरू कर दी है. पति से तलाक के बाद 3 माह 10 दिन की इद्दत का इस्लाम धर्म में रिवाज है. मगर शहाना की जिंदगी बरबाद करने वाले शारिक को लेकर शहाना के भाई न्याय चाहते थे. 31 जुलाई को हुमायूंनगर में सैफी समाज की पंचायत बुलाई गई जिसमें शहाना को कानूनी ढंग से इंसाफ दिलाने का फैसला किया गया. शहाना का परिवार पुलिस आफिस पहुंचा और एसपी ग्रामीण राजेश कुमार से मामले में कार्रवाई की मांग की. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला पूरी तरह असंवैधानिक है. सुप्रीमकोर्ट की रोक के बाद तीन तलाक गैर-कानूनी है. एसपी ने मामले में केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिये हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget