उन्नाव: टूटी पटरी से गुजर गई गरीब रथ एक्सप्रेस, बड़ा हादसा होते-होते बचा
गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन जैसे ही पटरी से गुजरा उसकी ग्लूटप्लेट टूट गई.खास बात यह है कि ट्रेन के चालक को इस बात एहसास हो गया और उसने ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी कर दी. चालक ने ट्रेन को धीरे-धीरे निकाल लिया.

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में मगरवारा स्टेशन के पास मंगलवार को चालक की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया. गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन जैसे ही पटरी से गुजरा उसकी ग्लूटप्लेट टूट गई.खास बात यह है कि ट्रेन के चालक को इस बात एहसास हो गया और उसने ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी कर दी. चालक ने ट्रेन को धीरे-धीरे निकाल लिया. इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों की दी गई. सूचना मिलते ही आलाधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और तत्काल डाउन लाइन का संचालन बंद करा दिया गया.
उन्नाव होते हुए जम्मू तवी जा रही थी गरीब रथ एक्सप्रेस
बताया जा रहा है कि गरीब रथ एक्सप्रेस उन्नाव होते हुए जम्मू तवी जा रही थी कि तभी ड्राइवर को छटका महसूस हुआ. पटरी टूटने की वजह से डाउन लाइन का संचालन बंद कर दिया गया . वहीं गंगा घाट स्टेशन पर पीछे से आ रही पुष्पक, फरक्का, चित्रकूट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रोकनी पड़ीं. बता दें कि इससे पहले उन्नाव में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.
हाल ही में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 6 की साइड लाइन में खड़ी ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई थी. सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया था.
जानकारी के मुताबिक, प्लेटफार्म नंबर 6 की बराबर वाली लाइन पर 3 बोगियां खड़ी थीं, जबकि एक बोगी सिक यार्ड में खड़ी थी. जिनमें से एक में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बोगी को चपेट में ले लिया.
Source: IOCL

























