एक्सप्लोरर

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, बढ़ रही है बीजेपी की घबराहट: अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनावों- कैराना, गोरखपुर, नूरपुर और फूलपुर में बीजेपी को जैसी करारी मात मिली है, उससे बीजेपी नेतृत्व के होश उड़े हुए हैं. बीजेपी को लगता है कि जो गठबंधन आकार ले रहा है, वह बीजेपी की दिल्ली दौड़ में बड़ा अवरोधक साबित होगा.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, बीजेपी नेतृत्व की घबराहट बढ़ती जा रही है. उन्हें घबराहट विपक्षी दलों के गठबंधन से है.

सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनावों- कैराना, गोरखपुर, नूरपुर और फूलपुर में बीजेपी को जैसी करारी मात मिली है, उससे बीजेपी नेतृत्व के होश उड़े हुए हैं. बीजेपी को लगता है कि जो गठबंधन आकार ले रहा है, वह बीजेपी की दिल्ली दौड़ में बड़ा अवरोधक साबित होगा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व को चिंता इस बात की है कि फिर से सत्ता के सिंहासन पर बैठने का उनका मंसूबा पूरा नहीं हो पाएगा. उन्हें अच्छी तरह पता है कि झांसा बार-बार काम नहीं आता, काठ की हांडी दोबारा आंच पर नहीं चढ़ती.

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में चाहे जो दावा करती रहे, पर जनता ने अपने प्रदेश से बीजेपी का सफाया करने का लक्ष्य तय कर लिया है.

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने केंद्र में चार वर्ष बिता दिए और उत्तर प्रदेश में 16 महीने, लेकिन इस अवधि में उन्होंने जनहित में कोई ऐसा काम नहीं किया, जिसका उल्लेख किया जा सके. यह बात का अहसास खुद बीजेपी के लोगों को भी है, घबराहट की यही वजह है.

अखिलेश ने कहा कि किसान तबाह है, उसका न तो कर्ज माफ हुआ और न ही उसको एमएसपी (समर्थन मूल्य) का लाभ मिलेगा. परेशान हाल किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है. दर-दर भटक रहे नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है. न तो उन्हें नौकरी मिल रही है और न ही उनके भविष्य की कोई योजना सामने आ रही है. दहशत फैलाने के लिए दादरी में मुस्लिम लड़कों को कमर के नीचे गोली मारी जा रही है. दलितों का उत्पीड़न थम नहीं रहा है.

सपा प्रमुख ने कहा कि जीएसटी-नोटबंदी के बाद व्यापार चौपट है और कर्मचारियों की विभिन्न उद्योगों में छंटनी की जा रही है. महंगाई बढ़ती ही जा रही है. ऐसी सरकारों को आखिर लोग कब तक झेलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget