एक्सप्लोरर

कानपुर की चमड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, सेना की मदद से बुझाई गई

कानपुर में शनिवार देर रात टेनरी (लैदर फैक्टरी) में लगी आग ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया. तीन मंजिल की बिल्डिंग पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई. आग की लपटें 10 फिट की उचाई तक जाने लगीं, गोदामों में रखे केमिकल ड्रम तेज आवाज के साथ फटने लगे.

कानपुर: शनिवार देर रात टेनरी (लैदर फैक्टरी) में लगी आग ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया. तीन मंजिल की बिल्डिंग पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई. आग की लपटें 10 फिट की उचाई तक जाने लगीं, गोदामों में रखे केमिकल ड्रम तेज आवाज के साथ फटने लगे. आसपास के लोग भयभीत होकर आपने घर से बाहर निकल आए. मौके पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में नाकाम रहीं. जिला प्रशासन और पुलिस ने सेना को मदद के लिए बुलाया, जब सेना आ कर मोर्चा संभाला तब जाकर आग पर सात घंटे बाद काबू पाया जा सका.

चकेरी थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में सुपर हाउस टेनरी है. यह टेनरी जाजमऊ की बड़ी टेनरियों में शुमार है. सुपर हाउस टेनरी मुख्तारुल अमीन की है. यहां पर उनका गोदाम और ऑफिस है, फैक्ट्री का पूरा डेटा भी जलकर बर्बाद हो गया. शनिवार शाम को सभी कर्मचारियों के जाने के बाद टेनरी बंद हो गयी थी. टेनरी में सिर्फ सिक्युरिटी गार्ड मौजूद थे, रात लगभग 9 बजे गोदाम से धुएं का गुब्बार निकलते गार्डों ने देखा तो इसके सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और टेनरी के अधिकारियों को दी.

इसी दौरान गोदाम से आग की लपटें निकलना शुरू हो गयी, कुछ ही देर में यह आग केमिकल गोदाम तक पहुंच गयी. जैसे ही आग ने केमिकल गोदाम को अपनी चपेट में लिया, एक-एक कर केमिकल से भरे ड्रम फटने लगे. तेज धमाकों की आवाज से पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया, आग को तीसरी मंजिल तक पहुंचने में देर नहीं लगी. धमाकों की वजह से तीसरी मंजिल भरभरा कर गिर पड़ी, चारों तरफ तबाही मचने लगी.

कानपुर की चमड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, सेना की मदद से बुझाई गई

सूचना पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिग्रेड की गाडियों ने पानी का छिड़काव शुरू किया तो केमिकल की वजह से आग और बढ़ने लगी. दमकल की गाडियों का पानी भी ख़त्म हो गया था और आग पर बेकाबू होती जा रही थी. आग पर काबू पाने के लिए कई जनपदों और ऑर्डिनेंस से फायर ब्रिग्रेड की टीमों को बुलाया, इसके साथ ही सेना की भी मदद ली गई.

सेना ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला. आसपास की भीड़ और तमाशबीनों को हटाया. इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से बिगड़े हालात पर काबू किया. इस भीषण आग में पूरी टेनरी जलकर तबाह हो गयी, जिसमें करोडों का नुकसान बताया जा रहा है.

एसपी पूर्वी अनुराग आर्या के मुताबिक शनिवार रात को टेनरी में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. स्थिति अब सामान्य है,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में भोर से ही गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
दिल्ली में भोर से ही गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget