एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग ने की साक्षी महाराज के विवादित बयान की निंदा

नई दिल्ली: साक्षी महाराज के जनसंख्या वृद्धि के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान पर आज चुनाव आयोग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. चुनाव आयोग ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनकी निंदा की है. साथ ही, चेतावनी दी कि यदि वह फिर से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेंगे, तो सभी उपलब्ध शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आयोग ने कहा कि उसने सांसद के बयान को संतोषजनक नहीं पाया है क्योंकि आयोग का विचार है कि चुनाव के सिलसिले में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच धर्म के आधार पर बैर को बढ़ावा देने वाला कोई भी बयान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा.

गौरतलब है कि आदर्श आचार संहिता चार जनवरी को लागू हो गई थी, जब आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी.

अपनी टिप्पणी पर अडिग रहते हुए साक्षी महाराज ने आयोग से कहा कि उनका बयान सार्वजनिक रूप से चुनाव सभा में नहीं दिया गया, बल्कि एक संत सम्मेलन में दिया गया और इसलिए इसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना जा सकता.

वहीं, आदेश में कहा गया कि अब चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता और उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने को लेकर आपकी निंदा करता है और उम्मीद करता है कि आप एक सांसद होने के नाते चुनाव के वक्त सार्वजनिक रूप से अपना बयान देने के दौरान ज्यादा सावधान रहेंगे.

आदेश में कहा गया है, ‘‘आप इसे भी संज्ञान में रख सकते हैं कि भविष्य में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की स्थिति में आयोग अपने पास उपलब्ध सारी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा.’’ पिछले हफ्ते मेरठ में एक संत सम्मेलन के दौरान साक्षी महाराज ने कहा था कि जनसंख्या बढ़ने के चलते देश में समस्याएं हैं. ‘‘हिंदू उसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं. इसके लिए वे लोग जिम्मेदार हैं जो चार पत्नियों और 40 बच्चों की बात करते हैं.’’सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही आदेश दिया था कि राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांग सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश
'मुझे निपटाना है तो मुझसे ज्यादा काम करो या फिर...', अरविंद केजरीवाल का निशाना
'मुझे निपटाना है तो मुझसे ज्यादा काम करो या फिर...', अरविंद केजरीवाल का निशाना
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
कश्मीर में ताजा बर्फबारी और बारिश से शीतलहर जैसी स्थिति, 20 मार्च तक अलर्ट जारी
कश्मीर में ताजा बर्फबारी और बारिश से शीतलहर जैसी स्थिति, 20 मार्च तक अलर्ट जारी

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'वहां पर लोग...'
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
राशन में गड़बड़ी कर रहा है डीलर? ऐसे करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
राशन में गड़बड़ी कर रहा है डीलर? ऐसे करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
KGB, Mossad और CIA से भी ज्यादा रहस्यमयी! ये खास एजेंसी कैसे करती है काम और किन पदों पर मिलती है नौकरी
KGB, Mossad और CIA से भी ज्यादा रहस्यमयी! ये खास एजेंसी कैसे करती है काम और किन पदों पर मिलती है नौकरी
Embed widget