एक्सप्लोरर

बिहार का बाहुबली विधायक अनंत सिंह फरार, घर से एके 47-ग्रेनेड बरामद होने पर UAPA के तहत केस दर्ज

अनंत सिंह के खिलाफ उसके घर से एके 47-ग्रेनेड बरामद होने पर आतंकवाद निरोधी कानून 'गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम' यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है.

पटनाबिहार की राजधानी पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनंत सिंह फरार हो गया है. कल देर रात एसटीएफ के साथ पटना सिटी एसपी सेंट्रल के नेतृत्व में पुलिस अंनत के सरकारी आवास पर पहुंची थी. इस दौरान पुलिस ने अंनत के आवास की घेराबंदी करते करीब तीन घंटों तक छापेमारी की. अनंत सिंह के खिलाफ उसके घर से एके 47-ग्रेनेड बरामद होने पर आतंकवाद निरोधी कानून 'गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम' यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कांतेश कुमार मिश्र ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित सिंह के पैतृक आवास पर पुलिस ने छापेमारी कर एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि आधुनिक हथियार और फायरआर्म्स बरामद होने के मद्देनजर सिंह के खिलाफ यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

यह पूछे जाने पर कि क्या निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा, मिश्र ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्य के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. बाढ़ अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) लिपि सिंह ने बताया कि हम कानून और वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं. हम प्राथमिकी और उनके (विधायक) खिलाफ वारंट जारी किए जाने की प्रार्थना के साथ सभी साक्ष्यों को कोर्ट के सामने पेश करेंगे.

अपने पैतृक घर पर पुलिस छापेमारी और हथियार और अन्य फायरआर्म्स की बरामदगी को मुंगेर से जदयू सांसद ललन सिंह की साजिश बताते हुए अनंत सिंह ने अपनी पुत्री लेसी सिंह पर भी दुर्भावना से ग्रसित होकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और अपने घर पर उन्हें फंसाने के लिए हथियार और अन्य फायरआर्म्स रखे जाने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वे पिछले 14 साल से उक्त मकान में नहीं रह रहे हैं.

अनंत सिंह ने अपने घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छापेमारी की उन्हें सूचना नहीं दी गयी और इसके बारे में उन्हें गांव के अन्य लोगों से जानकारी मिली. अनंत सिंह ने इसको लेकर अपनी फरियाद करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से समय दिए जाने का आग्रह करने की बात करते हुए कहा कि अगर वे समय नहीं देते हैं तो अदालत की शरण में जाएंगे.

पुलिस ने अनंत सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके घर में छापेमारी दंडाधिकारी की उपस्थिति में कानून के अनुसार किए जाने के साथ पूरी कवायद की वीडियोग्राफी करवाई गई है.

यह भी पढ़ें-

भूटान में पीएम मोदी ने किया छात्रों को संबोधित, कहा- परीक्षा में तनाव ना लें, पूरे जुनून के साथ आगे बढ़ें

दक्षिण कोरिया में पाकिस्तानियों ने लगाए भारत विरोधी नारे, शाजिया इल्मी ने दिया करारा जवाब

कश्मीर में 2G मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू, काम कर रहे हैं 50 हजार लैंडलाइन फोन, जानें 10 बड़ी बातें

BKU के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खुद को बताया राम का असली वंशज, अयोध्या विवाद में पक्ष रखने की इच्छा जताई

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget