एक्सप्लोरर

Corornavirus: बिहार में छह और संक्रमित मरीजों की मौत, मामले बढ़कर हुए 10 हजार के पार

बिहार में शुक्रवार को 6 कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ मरनेवालों की तादात 84 हो गई.वहीं 231 नए केस की पहचान के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 10 हजार 910 हो गए.

पटना: बिहार में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. यहां आए दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. साथ ही मौत के आंकड़ों में भी वृद्धि देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में यहां कोविड-19 से छह और मरीजों की जान चली गई. इस तरह यहां कोरोना संक्रमण से होनेवाली मौत की संख्या बढ़कर 84 हो गई.

बिहार में शुक्रवार को कोरोना के 231 नए मामले

शुक्रवार को बिहार में कोरोना संक्रमण के 231 नए मामलों की पहचान की गई है. इसी के साथ राज्य में नए केस सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10 हजार 910 हो गए. स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है. जिसके मुताबिक राज्य के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार को छह कोरोना पीड़ितों ने दम तोड़ दिया. पूर्वी चम्पारण जिले में दो मौत हुई, जबकि कैमूर, नालंदा, पश्चिमी चम्पारण और पटना में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई.

अभी तक कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 75.25 फीसद

बयान में कहा गया है कि राज्य में अब इलाजरत मामलों की संख्या 2 हजार 615 है जबकि अभी तक कुल 8 हजार 211 मरीज ठीक हो चुके हैं. जो कि कुल संक्रमित मरीजों का 75.25 फीसदी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 217 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना वायरस को मात देकर स्वास्थ्य लाभ हासिल कर चुके हैं. आंकड़ों के मुताबिक राज्य सरकार के लिए रिकवरी रेट राहत की बात है.  स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार ने कहा कि अभी तक कुल 2 लाख 43 हजार 167 नमूनों की जांच की जा चुकी है. इसमें से 7 हजार 187 नमूने जांच के लिए गुरुवार को लिए गए.

कोरोना के चलते भारत ने 31 जुलाई तक बढ़ाया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा प्रतिबंध

18 जुलाई को अयोध्या में होगी राममंदिर न्यास के सदस्यों की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget