एक्सप्लोरर

Coronavirus: राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर गहलोत सरकार ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

सीएम अशोक गहलोत ने 31 मार्च तक लॉकडाउन को लेकर विशेष निर्णय लिए हैं. उन्होंने आवश्यक वस्तुओं के व्यापार के अलावा समस्त व्यापार 31 मार्च तक पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

जयपुर: राजस्थान में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार कड़े क़दम उठा रही है. मंगलवार से राज्य की सड़कों पर अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के अलावा कोई निजी वाहन नहीं चल सकेगा. इसके अलावा राज्य के स्टेट हाईवे के सभी टोल नाके आज रात बारह बजे से बंद कर दिए जायेंगे. राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने कोरोना को लेकर सोमवार की शाम बुलाई समीक्षा बैठक में ये निर्देश जारी किए.

बैठक में सी एम इस बात को लेकर गंभीर दिखे कि राज्य में लॉकडाउन के पहले दिन नागरिकों का रवैया गंभीर नहीं रहा. राजधानी जयपुर समेत ज़्यादातर जिलों में लोग सड़कों पर दिखाई देते रहे जो कोरोना की रोकथाम के लिहाज़ से बड़ी चूक है. गहलोत ने इस मुद्दे को लेकर राज्य की जनता को अपने ट्वीट के ज़रिए आगाह भी किया है.

गहलोत की नाख़ुशी को इसी बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने राज्य की जनता को हिदायत तक दी है कि अगर लॉकडाउन को लेकर जनता का रवैया नहीं बदला तो राज्य सरकार को कर्फ़्यू तक लगाना पड़ सकता है. राजस्थान देश का पहला राज्य हैं जिसने अपने यहां 31 मार्च तक लॉक डाउन घोषित किया है.

सरकार के निर्देशों के मुताबिक किराना व्यापार (अल्टरनेट डे) यानी एक दिन छोड़ कर एक दिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 तक 4 घंटे खोलने के निर्देश दिए गए. इसमे व्यापारी सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को 4 -4 घंटे खाद्य जीन्स का व्यापार कर सकेंगे, उपभोगताओं को खाद्य सामग्री दे सकेंगे. उसमे भी ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं करने की विशेष हिदायत दी गई है.

गहलोत ने कहा दूध विक्रेता सिर्फ सुबह 5 बजे से 11 बजे तक ही दूध वितरण करेंगे. सब्जी विक्रेता सुबह मुख्य सब्जी मंडी में भी एक दिन छोड़ कर एक दिन सुबह 5 से लेकर 11 बजे तक थोक सब्जी खरीद कर लारी द्वारा चलते फिरते हर मोहल्लों में सब्जी वितरण करेंगे. कोई भी एक जगह रुक कर या भीड़ इकट्ठी कर सब्जी का वितरण नहीं करेगा. सभी हेयर कटिंग सैलून को स्थाई रूप से 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं क्योकि वहां कोरोना से संक्रमित होने की सबसे ज्यादा संभावना है. मेडिकल शॉप व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे अन्य सभी व्यवसाय पूर्ण रूप से बंद रहंगे.

राजस्थान में 31 मार्च तक Lockdown, गरीबों को पुलिस बांट रही है फूड पैकेट्स Coronavirus: लॉकडाउन और कर्फ़्यू के बीच फ़र्क़ को समझिए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget