एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से 11 और लोगों की हुई मौत, सामने आए 606 नए मामले

उत्तर प्रदेश में रोजाना कोरोना वायरस के 20 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 606 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना की वजह से 11 और लोगों की मौत भी हुई है.

लखनऊ, एजेंसी. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित 11 और लोगों की मौत के साथ राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 660 हो गई है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 606 नए मामले सामने आए है. स्वास्थ्य विभाग अगले महीने से एक बड़े अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में कोरोना महामारी से संबंधित सर्विलांस का काम शुरू करेगा.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 11 और लोगों की मौत हो गई है. वायरस से संक्रमित मरने वालों का आंकड़ा 660 हो गया है. उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 606 नए मामले सामने आए हैं. अब कुल मामलों की संख्या 22147 मामले हो गये हैं. 14808 लोग ठीक हो चुके हैं.

प्रसाद ने बताया कि अब सर्विलांस के काम को अगले स्तर तक ले जाते हुए जुलाई के महीने में एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा. अभियान को मेरठ मंडल से शुरू किया जाएगा और इसके बाद इसका विस्तार बाकी 17 मंडलों तक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिस तरह पल्स पोलियो अभियान के दौरान घर-घर जाकर टीमें काम करती हैं, उसी तरह हर घर में जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से 11 और लोगों की हुई मौत, सामने आए 606 नए मामले

सर्वेक्षण के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गुर्दे की बीमारी, ह्रदय रोग और कैंसर के मरीजों का भी आकलन किया जाएगा. मोहन प्रसाद ने कहा कि ऐसे लोगों को संक्रमण होने का ज्यादा खतरा होता है इसलिए हम ऐसे लोगों की 'रिस्क प्रोफाइलिंग' करेंगे और जिनमें अन्य गंभीर बीमारी पाई जाएगी उन्हें हमारी टीम उसी समय सतर्क करेगी. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब रोजाना 20 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही है. शनिवार को राज्य में 20782 नमूनों की जांच की गई. अब तक प्रदेश में कुल 684296 नमूनों की जांच हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: बिजनौर में 22 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये, नोएडा में हालात हो रहे बेकाबू

यूपी: अलीगढ़ में पोस्टमॉर्टम हाउस की अव्यवस्था पर भड़कीं प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget