एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की मदद लेगी कांग्रेस, 24 सीटों पर होगी लड़ाई

लॉकडाउन की वजह से प्रचार प्रसार के लिए पार्टियों के पास इस बार सोशल मीडिया ही सबसे बड़ा मंच बचा है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं.

भोपाल: मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में 24 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं. इसको लेकर बीजेपी-कांग्रेस जमकर तैयारियां कर रही हैं. कोरोना संकट के दौर में कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष कमलनाथ गुप-चुप तरीके से उपचुनाव जीतने की रणनीति बना रहे हैं. कमलनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं. बड़ी खबर ये है कि कांग्रेस उपचुनाव जीतने के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद लेने जा रही है.

लॉकडाउन के दौर में ना तो रैलियां निकली जा सकती हैं ना सभाएं और ना ही डोर टू डोर जा कर प्रचार किया जा सकता है. ऐसे में एक मात्र विकल्प सोशल मीडिया प्लेटफार्म बचता है. लॉकडाउन की अवधि में राजनीतिक पार्टियों के पास सोशल मीडिया ही एक मात्र बड़ा हथियार बचता है. चुनाव के प्रचार-प्रसार का जिसके चलते दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों को बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है.

कांग्रेस धक्के वाली गाड़ी कांग्रेस के उपचुनाव जीतने के लिए प्रशांत किशोर की मदद लेने पर सूबे की सरकार के गृह एवं स्वस्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस धक्का प्लेट गाड़ी है, सेल्फ स्टार्ट होने को कोशिश कर रही है. साथ ही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ब्राह्मण चेहरा खोज रही है, नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कांग्रेस के पास कोई चेहरा ही नहीं है. ब्राह्मण चेहरा कहां से मिलेगा.

हर सीट पर है अनेक दावेदार पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने नरोत्तम के बयान का पलटवार करते हुए कहा, ‘प्रशांत किशोर की मदद कांग्रेस लेगी. उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रशांत किशोर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशांत की मजबूत पकड़ है. 2018 में हमने इसी के दम पर बीजेपी को हराया था. बीजेपी की अल्पमत की सरकार है और उनकी गाड़ी धक्का प्लेट तक नहीं है.’ आगे उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कमलनाथ ही कांग्रेस का चेहरा होंगे. कमलनाथ की अगुवाई में एक बार फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी. 24 सीटों में होने वाले उपचुनाव में हर सीट पर कांग्रेस के पास 20 से ज्यादा दावेदार हैं.

बता दें की प्रशांत किशोर चुनावा जीतने के लिए चुनावी मैनेजमेंट गुरू माने जाते है. चुनावी मैनेजमेंट गुरु प्रशांत किशोर लोकसभा और विधानसभा में पीएम नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके हैं और नतीजा सबके सामने है. कांगेस अब मध्यप्रदेश में 24 सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव में प्रशांत किशोर का सहारा ले रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget