एक्सप्लोरर

पीएम के संसदीय क्षेत्र में घड़ी बांट MLA ने फेसबुक पर किया पोस्ट, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग के पास

वाराणसी कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. उन्होंने बाकायदा इस बात की शिकायत की है. जानिए आखिर पूरा मामला क्या है.

वाराणसी: पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनकी पार्टी बीजेपी पर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. इस मामले में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलकर इस मामले में आपत्ति जताई. इन नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह मामला कैंट से बीजेपी MLA सौरभ श्रीवास्तव द्वारा शहर के कुछ लोगों को घड़ी देते हुए फोटो पोस्ट करने के बाद सामने आया. कांग्रेस का दावा इस पोस्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिला कचहरी पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिला मजिस्‍ट्रेट (प्रशासन) राजेश कुमार श्रीवास्‍तव से मुलाक़ात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई. प्रतिनिधिमंडल ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को बीजेपी द्वारा किए जा रहे आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन के कथित सबूत दिए. वोटर्स को प्रभावित करने का आरोप कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने इस मामले में चुनाव आयोग से तत्‍काल कार्रवाई की मांग की है. पूर्व कांग्रेस विधायक अजय राय ने आरोप लगया कि वोटर्स को प्रभावित करने के लिए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी नेताओं द्वारा पीएम की फोटो लगी घड़ियां और सूटकेस बांटे जा रहे हैं. यही नहीं बकायदा इनका सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसका प्रचार भी किया जा रहा है. अजय राय ने आरोप लगाया कि जिले की प्रमुख दुकानों पर पीएम की फोटो वाली घड़ियां लगाकर आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है. पीएम के संसदीय क्षेत्र में घड़ी बांट MLA ने फेसबुक पर किया पोस्ट, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग के पास कांग्रेस ने लगाए आरोप उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिले के के सभी पेट्रोल पंप पर आज भी केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के पोस्टर लगे हुए हैं. आचार संहिता के पालन के नाम पर इन पोस्टर्स पर केवल पीएम की फोटो ढंक दी गई है. अजय राय ने कमिश्नरी कम्पाउंड में बैनर पोस्टर लगे रहने की भी शिकायत की. उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में तत्‍काल कार्रवाई की मांग की है. क्या पोस्ट किया है बीजेपी MLA ने बता दें वाराणसी के कैंट विधानसभा से बीजेपी के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शहर की कुछ जानी मानी हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की है. इन तस्वीरों में सौरभ श्रीवास्तव इन लोगों को पीएम की फोटो लगी घड़ियां गिफ्ट करते दिखाई दे रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 जुलाई को दिल्ली में NC का प्रदर्शन, कांग्रेस शामिल होगी या नहीं? साफ किया रुख
20 जुलाई को दिल्ली में NC का प्रदर्शन, कांग्रेस शामिल होगी या नहीं? साफ किया रुख
हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, 'वे अपना अनशन विराम दें और इस...'
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, 'वे अपना अनशन विराम दें और इस...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget