एक्सप्लोरर

पूरी दुनिया को योग सिखाने वाले महर्षि पतंजलि का गांव आज भी है पहचान का मोहताज

कोडर गांव को महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली माना जाता है लेकिन यह जगह उपेक्षा की शिकार है और विकास की बाट जोह रही है.

गोंडा: योग का महत्व आज पूरी दुनिया जानती है लेकिन योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली आज भी पहचान की मोहताज है. कोडर गांव को महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली माना जाता है लेकिन यह जगह उपेक्षा की शिकार है और विकास की बाट जोह रही है.

जनपद मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कोडर गांव को विश्व के मानचित्र पर होना चाहिए था मगर आज भी यह पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है. माना जाता है कि गोंडा का यह क्षेत्र दरअसल भगवान श्रीराम की गायों के चरने के कारण अस्तित्व में आया था.

लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह- जम्मू-कश्मीर से आतंकी संगठनों को मार भगाएंगे

जनपद के वजीरगंज क्षेत्र का कोडर गांव लगभग 5000 साल पहले महर्षि पतंजलि के कारण जाना गया. महर्षि पतंजलि अयोध्या से सटे इसी गांव में मां गोंडिका के गर्भ से उत्पन्न हुए थे. यहीं पर रहकर उन्होंने लोगों को योग की शिक्षा दी थी.

यहां एक झील भी है जिसे कोडर झील कहा जाता है. पतंजलि की जन्मभूमि को पहचान दिलाने के लिए स्वामी भगवदाचार्य तमाम प्रयास कर रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और तमाम जिम्मेदार लोगों को पत्र लिख रहे हैं. हालांकि अभी उन्हें सफलता नहीं मिली है.

गाड़ी चलाते हुए सो गया ड्राइवर, हादसे में हुई 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

स्वामी भगवताचार्य ने पीएम योगी और सीएम योगी आदित्यनाथ से भी कोडर के विकास की गुहार लगाई और योग दिवस पर आमंत्रित भी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर बैन, आदेश जारी
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget