एक्सप्लोरर

बरेली: कार चला रहे शख्स का हेलमेट नहीं पहनने के कारण हुआ चालान

चालान के नए नियम एक तारीख से लागू हुए हैं और तभी से देश भर से भारी भरकम चालान काटे जाने के मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन यूपी के बरेली से एक अनोखा ही मामला सामने आया है.

बरेली: यूपी के बरेली से एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है. कार चला रहे एक शख्स का चालान किया गया है क्योंकि उसने हेलमेट नहीं पहना था. जी हां, आपने सही पढ़ा है. उसका चालान इसीलिए काटा गया कि उसने हेलमेट नहीं पहना था. अब वो बेचारा अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा है.

एसपी ट्रैफिक अपने ऑफिस में बैठे थे, लोगों की परेशानी सुन रहे थे. तभी उनके पास अनीश नरुला नाम का एक शख्स पहुंचा. उसने अपनी परेशानी बताई तो एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार भी हैरान रह गए. दरअसल अनीश का चालान हुआ है क्योंकि गाड़ी चलाते वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था.

जब से ट्रैफिक नियमों को लेकर चालान के दामों में परिवर्तन हुआ है तभी से देश भर से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें बेहद महंगे चालान हुए हैं. हालांकि यूपी में अभी पुराने दामों पर ही चालान किए जा रहे हैं.

लेकिन अनीश का मामला ही अलग है. उनका चालान केवल 500 रुपये का ही है लेकिन सवाल ये है कि क्या अब कार में भी हेलमेट पहनना होगा? एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सीट बेल्ट और हेलमेट का ऑप्शन चालान मशीन पर ऊपर नीचे होता है और संभवत: इसी कारण ये गलती हुई होगी.

उन्होंने कहा कि व्यापारी अनीश नरुला की एप्लीकेशन ले ली गई है और जिन्होंने चालान किया है उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. पहले भी एक लापरवाही का मामला सामने आया था. हालांकि ये बात मानवीय गलती है और कुछ नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget