एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो संविधान को तोड़ कर राम मंदिर बनाया जाएगा

सुरेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार के कार्यकाल में मंदिर निर्माण का दावा करते हुए यहां तक कह डाला कि मंदिर निर्माण में अगर सरकार भी आड़े आएगी तो संघ के आवाहन पर हम लोग बीजेपी के विधायक होते हुए भी संघ के आवाहन का पालन करेंगे.

बलिया: अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हुए दावा किया है कि 25 नवम्बर को अयोध्या में राम भक्त जुट रहे हैं. जिसमें 1992 के इतिहास को दोहराया जाएगा. उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो संविधान को तोड़ कर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के लिए राम मंदिर बनाया जाएगा. सुरेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार के कार्यकाल में मंदिर निर्माण का दावा करते हुए यहां तक कह डाला कि मंदिर निर्माण में अगर सरकार भी आड़े आएगी तो संघ के आवाहन पर हम लोग बीजेपी के विधायक होते हुए भी संघ के आवाहन का पालन करेंगे.

इससे पहले राम मंदिर मुद्दे पर सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जिस देश का नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ जैसा हिंदूवादी मुख्यमंत्री हो और वहां भगवान राम टेंट में रहे तो इससे बड़ा दुर्भाग्य भारत और हिन्दू समाज के लिए नहीं हो सकता. इसलिए ऐसी परिस्थिति बनाई जानी चाहिए कि राम मंदिर अयोध्या में बने.

सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि 'अब राम मंदिर बनने में और देरी नहीं होनी चाहिए. भगवान हर संविधान से उपर हैं. ऐसे में अयोध्या में निश्चित स्थान पर भगवान राम का मंदिर जल्द से जल्द बनना चाहिए'.

बता दें कि देश भर में अयोध्या विवाद को लेकर आए दिन विवादित बयान सामने आते हैं. हिन्दूवादी नेता जहां हर कीमत पर मंदिर बनाने की बात कहते हैं वहीं दूसरा पक्ष कोर्ट के फैसले के इंतजार की बात करता हुए हिन्दूवादी नेताओं पर निशाना साधता नजर आता है.

चुनाव से पहले अयोध्या राजनीतिक दलों के लिए अखाड़ा बनता जा रहा है. वीएचपी 25 नवंबर को अयोध्या में संत सम्मेलन करने जा रही है, वहीं शिवसेना ने उसी दिन अपने अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की बड़ी रैली कराने की घोषणा की है. इतना ही नहीं आरएसएस के सा‍थ साधु-संतों ने भी जल्‍द राम मंदिर निर्माण का आह्वान किया है. वहीं देशभर से साधु-संतों के साथ विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां जुटने की तैयारी में हैं.

हाल ही में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि राम मंदिर भारतीय जनता पार्टी का नहीं बल्कि विश्व हिंदू परिषद का आंदोलन है. बीजेपी राम मंदिर निर्माण का समर्थन करती रही है. केशव ने आगे कहा कि राम जन्मभूमि पर जब भी बनेगा राम मंदिर बनेगा, बाबर का मकबरा नहीं बनेगा.

डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी अब भी चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आ जाये या आपसी समझौते से राम मंदिर बन जाये. सुप्रीम कोर्ट और आपसी समझौते से मंदिर नहीं बनता है तो तीसरा विकल्प अध्यादेश है. केशव ने कहा कि बीजेपी के लिए राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं है. राम मंदिर नहीं बना इसके लिए कांग्रेस ज़िम्मेदार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
जंतर-मंतर मे खाना ले जा रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया? दावों पर दिल्ली पुलिस की सफाई
जंतर-मंतर मे खाना ले जा रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया? दावों पर दिल्ली पुलिस की सफाई
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget