एक्सप्लोरर

जानें, औरंगाबाद में डीएम के ‘बीबी बेचने’ वाले बयान का क्यों हो रहा है समर्थन?

बिहार के औरंगाबाद में डीएम के बीबी बेचने के बयान पर विवाद खड़ा हो गया था. लेकिन अब पूरा औरंगाबाद उनके समर्थन में उतर आया है. औरंगाबाद के डीएम कंवल तनुज ने गांव के एक शख्स की तरफ से शौचालय को लेकर एडवांस पैसों की मांग पर बीबी बेचने जैसा बयान दिया था.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में डीएम के बीबी बेचने के बयान पर विवाद खड़ा हो गया था. लेकिन अब पूरा औरंगाबाद उनके समर्थन में उतर आया है. औरंगाबाद के डीएम कंवल तनुज ने गांव के एक शख्स की तरफ से शौचालय को लेकर एडवांस पैसों की मांग पर बीबी बेचने जैसा बयान दिया था.

डीएम की नीयत ठीक होने से उन्हें इलाके के लोगों का साथ मिल रहा है. डीएम के समर्थन में छात्र संगठनों से लेकर सभी राजनैतिक दलों ने मिलकर इलाके के रमेश चौक पर रैली निकाली. समर्थन में मस्जिद से एलान हुआ तो सोशल मीडिया पर मुहिम भी चली.

एक शख्स ने मांगा था एडवांस पैसा

21 जुलाई को औरंगाबाद में सदर प्रखंड के जम्होर में डीएम कवंल तनुज स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने महिलाओं की इज्जत आबरू के लिए शौचालय बनाने  के लिए 12 हजार में शौचालय बनाने की बात कही.  इतने में एक व्यक्ति ने अपनी गरीबी की बात कह कर एडवांस पैसा मांग डाला. इस बात पर डीएम को गुस्सा आ गया और उन्होंने शख्स को बीवी बेचने की सलाह दे डाली.

क्या कहा था डीएम कंवल ने?

डीएम कंवल तनुज ने कहा था, ‘’ऐसा कौन सा गरीब आदमी है जो मुझे कह दे कि मेरी बीवी की इज्जत ले लो और मुझे 12 हजार रुपए दे दो. कोई ऐसा नहीं होगा. जाकर देखिए कितनी गरीबी है. ’अरे जाओ बेच दो अपनी बीवी को. अगर ये मानसिकता है तो जाकर नीलाम कर दी जाए घर की इज्जत और कह दीजिए सरकार से कि नहीं बनेगा शौचालय.’’

शौचालय के मुद्दे पर जिस शख्स से औरंगाबाद के डीएम की गर्मागर्म बहस हुई थी, उसका नाम शौकीन है और वो औरंगाबाद के जम्होर पंचायत का रहनेवाला है. पूरे विवाद की पड़ताल के लिए एबीपी न्यूज जब उसके घर पहुंचा तो उसके घर की हालत ही उसकी गरीबी की बयां को कर रही थी.

कंवल की बात को सही तरह से नहीं समझ पाया शख्स

शौकीन से जब पूरे विवाद पर बात हुई तो एक अलग ही कहानी उभरकर सामने आयी. शौकीन के मुताबिक, उसने तो डीएम से अपने टूटे घर को बनवाने की बात कही थी. वो डीएम कवंल तनुज की बात को सही तरीके से नहीं समझ पाया था जिसकी वजह से शौचालय के लिए मिलनेवाले सरकारी पैसे को लेकर विवाद पैदा हो गया.

सरकार द्वारा शौचालय के लिए मिलती है 12 हजार रुपए की मदद

जम्होर के इस टोला गांव में 50 घर है. किसी के पास शौचालय नहीं है. प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात संकल्प योजना के तहत गरीबों को शौचालय के लिए 12 हजार रूपये की आर्थिक मदद मिलती है, लेकिन ये मदद शौचालय बनने के बाद मिलती है और उसके लिए भी मुखिया का प्रमाणपत्र जरूरी होता है. ऐसे में अगर किसी के पास 12 हजार रुपए भी नहीं होंगे तो वह शौचालय कैसे बनवाएगा. डीएम कंवल के इस बयान को सरकार की योजना पर तंज के रूप में देखा जा रहा है.

सरकार की इस योजना से फैल रहा भ्रष्टाचार

सरकार की इस नीति की वजह से उन गरीबों को खासी परेशानी होती है जिनके घर में दो वक्त की रोटी मुश्किल से बनती है. इसके अलावा आरोप ये भी लगते हैं कि मुखिया से शौचालय का सर्टिफिकेट बनवाने और सरकारी अनुदान के 12 हजार रूपये लेने में भी गरीबों को घूस देना पड़ता है. औरंगाबाद के डीएम उत्तेजना में इन सब बातों को भूल गये और बीवी बेच दो जैसे शब्दों के इस्तेमाल की वजह से वो बेवजह विवाद में फंस गये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget