एक्सप्लोरर

बिहार: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कवायद जारी, राबड़ी देवी के आवास पर हुई बैठक

महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर मामला फंसा हुआ. आरजेडी कुछ फॉर्मूला दे रही है तो कांग्रेस कुछ और. इस बीच आज उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी ने राबड़ी देवी के आवास पर मुलाकात की. इसमें तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.

पटना: सीट बंटवारे के मामले में बिहार में एनडीए से महागठबंधन पीछे चल रही है. एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों की संख्या का एलान हो चुका है लेकिन महागठबंधन की तरफ से ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है. इस बीच शुक्रवार को पटना में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर महागठंबधन के नेता उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी की करीब एक घंटे तक बैठक हुई जिसमें सीटों को लेकर चर्चा हुई. इस बैठक में तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. कांग्रेस की तरफ से कोई मौजूद नहीं था.

बैठक के बाद बाहर निकले विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी ने कहा कि सीटों को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है और जल्द ही एलान कर दिया जाएगा. आज भी सीट शेयरिंग पर बात हुई है. सीटों और उम्मीदवारों दोनों की घोषणा की जाएगी. वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ भी कहने से मना कर दिया. बता दें कि दो दिन पहले हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने राबड़ी देवी के आवास पर बैठक की थी.

बिहार में महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, हम, आरएलएसपी, एलजेडी और वीआईपी शामिल हैं. दरअसल कांग्रेस चाहती है कि जैसे बिहार में जेडीयू और बीजेपी बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रही है उसी तरह आरजेडी और उसके बीच सीटों का बंटवारा हो. बाकी बची सीटें सहयोगी दलों में बांट दी जाए लेकिन आरजेडी इसके लिए तैयार नहीं है.

आरजेडी 20 सीटों पर लड़ना चाहती है और बाकी 20 सीटें कांग्रेस, लेफ्ट, आरएलएसपी, हम, शरद यादव की पार्टी और वीआईपी पार्टी में बांटने की बात कह रही है. आरजेडी ने अपनी बात पुख्ता करने के लिए सभी दलों से उम्मीदवारों के नाम मांगे ताकि वह भी एक आधार बने लेकिन इसपर सबकी सहमति नहीं बनी. सीटों की पहचान को लेकर भी मामला अटका हुआ है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget