एक्सप्लोरर

बिहार कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से की मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द

बिहार के कांग्रेस विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, सांसदों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के पूर्व नेताओं ने गांधी से मुलाकात की. बिहार के इन पार्टी नेताओं से कांग्रेस अध्यक्ष की मुलाकात आज सुबह 10 बजे शुरू हुई और दिन में करीब एक बजे तक चली.

नई दिल्ली: बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों, राज्य में संगठन को मजबूत करने और सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल के संदर्भ में बातचीत हुई. राज्य कांग्रेस के नेताओं की राहुल गांधी के साथ हुई करीब तीन घंटे की मैराथन बैठक के बाद यह जानकारी सामने आई है कि इस महीने के आखिर और जुलाई के पहले सप्ताह में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है.

बिहार के कांग्रेस विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, सांसदों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के पूर्व नेताओं ने गांधी से मुलाकात की. बिहार के इन पार्टी नेताओं से कांग्रेस अध्यक्ष की मुलाकात आज सुबह 10 बजे शुरू हुई और दिन में करीब एक बजे तक चली. पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि गांधी के साथ मुलाकात के दौरान बिहार कांग्रेस के नेताओं ने उनके सामने पार्टी से जुड़े मुद्दे रखे.

गोहिल ने कहा, ‘‘बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी से एक-एक करके अलग से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी भावना से अवगत कराया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों, राज्य में संगठन को मजबूत करने और सहयोगी दलों के साथ मजबूती के साथ आगे बढ़ने को लेकर बातचीत हुई.’’

उन्होंने कहा कि सबकुछ ठीक रहा तो इस महीने के आखिर या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी. कौकब कादरी पिछले कई महीनों से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget