एक्सप्लोरर

हत्या मामले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, फॉरेंसिक टेस्ट में सही पाया गया ऑडियो

ठेकेदार और उसके भाई की हत्या के मामले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अनंत सिंह के ऑडियो फोरेंसिक जांच में सही पाए गए हैं.

पटना: मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. एक ठेकेदार और उसके भाई की हत्या की कथित साजिश से जुड़े अनंत सिंह के ऑडियो फोरेंसिक जांच में सही पाए गए हैं. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. हाल ही में घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद होने के बाद अनंत सिंह पर यूएपीए अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में बेउर जेल में बंद हैं.

पंडारक थाना अध्यक्ष रमण प्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) से मिली रिपोर्ट को बाढ अनुमंडलीय अदालत के एसीजेएम कुमार माधवेंद्र की अदालत में जमा कर दिया गया है. इस मामले में अनंत सिंह को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए जाने के सवाल पर वशिष्ठ ने कहा कि अदालत के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि ठेकेदार भोला सिंह और उनके भाई मुकेश सिंह की हत्या के इरादे से 14 जुलाई को पंडारक थाना क्षेत्र पहुंचे चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ठेकेदार भोला और उनके भाई की हत्या की कथित तौर पर साजिश रचने और उसके लिए अपराधियों को सुपारी देने को लेकर अनंत सिंह की एक अपराधी से बातचीत का एक ऑडियो गिरफ्तार अपराधियों में से एक के मोबाइल से बरामद हुआ था. अपराधियों ने भी स्वीकारोक्ति में अनंत सिंह का नाम लिया था.

एक अगस्त को दिया था आवाज का नमूना

इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन अनंत के अनुपस्थित रहने पर 29 जुलाई को उनके आवास पर एक नोटिस चस्पा किया था. जिसके बाद अनंत सिंह ने 01 अगस्त को बिहार पुलिस मुख्यालय में एफएसएल दफ्तर में जांच के लिए अपनी आवाज का नमूना दिया था. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में आरोपों को बेबुनियाद और खुद को इस मामले में फंसाने का आरोप लगाया था.

बाढ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास से 16 अगस्त को एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद हुए थे. इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाया था आरोप

इस मामले में बाद में अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था. इससे पूर्व अनंत ने 22 अगस्त को अज्ञात स्थान से एक वीडियो जारी कर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, "उन्हें पता चल गया है कि एनटीपीसी में राज्य मे सत्ताधारी जेडीयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर उनके घोर विरोधी और पडोसी विवेका पहलवान के भतीजे जसवीर और कर्मवीर के माध्यम से उनके घर मे हथियार रखवाए गए थे."

25 अगस्त की सुबह विमान से दिल्ली से लाए जाने के बाद अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा में बाढ अनुमंडल अदालत में पेश किया गया था जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजा गया था. अनंत सिंह को पूछताछ के लिए दो दिनों के रिमांड पर दिए जाने के पुलिस के अनुरोध को बाढ अनुमंडलीय अदालत के एसीजेएम कुमार माधवेंद्र ने 29 अगस्त को स्वीकार कर लिया था.

31 अगस्त को रिमांड पर लिए गए अनंत से पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में दो सितंबर को बेउर जेल भेज दिया था. अनंत सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी ने बिहार में सत्ताधारी जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के खिलाफ मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लडा था. इसमें वह हार गई थीं.

आर्थिक सुस्ती पर BJP प्रवक्ता बोले- देश में महंगाई कंट्रोल में, लोगों की जरूरतें हो रही पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget