एक्सप्लोरर

मेरठ: बैनर के जरिए कश्मीरियों को यूपी छोड़ने की धमकी देने के केस में अमित जानी गिरफ्तार

मेरठ: कश्मीरियों के खिलाफ यूपी के मेरठ में होर्डिंग लगाकर माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी को गिरफ्तार कर लिया जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना परतापुर के प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमित जानी को उस समय दिल्ली-दून राजमार्ग पर परतापुर बाईपास से गिरफ्तार कर लिया जब वह दिल्ली के पहाड़गंज से देहरादून जा रहा था.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आज सुबह अमित जानी को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

होर्डिंग्स के जरिए कश्मीरियों से यूपी छोड़ने की धमकी

थाना प्रभारी के अनुसार उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष ने एनएच-58 पर वेदव्यासपुरी के सामने कश्मीरियों के खिलाफ होर्डिंग लगवाए थे. इन होर्डिंग्स के जरिए कश्मीरियों से उत्तर प्रदेश छोड़ने को कहा गया था और उन्हें धमकी दी गई थी.

उन्होंने बताया कि अमित जानी के खिलाफ 21 अप्रैल को घाट चौकी प्रभारी विपिन की तरफ से भारतीय दंड विधान की धारा 153 क (1), 153 ख (1) के तहत मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद से अमित जानी फरार था. शनिवार को उसने अपने वकील के.के. पाहवा के जरिये विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में समर्पण की अर्जी दायर की, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

मायावती की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में पहली बार विवादों में आया था अमित जानी

पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि कश्मीर में भारतीय सैनिक शहीद हो रहे हैं, इसी के चलते उसने कश्मीरियों के खिलाफ होर्डिंग लगवाये थे. गौरतलब है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सत्ता संभालने के बाद अमित जानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में पहली बार विवादों में आया था.

पिछले साल जेएनयू छात्रसंघ के नेता कन्हैया कुमार और उमर खालिद को हत्या की धमकी देने के आरोप में भी उसे गिरफ्तार किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget