एक्सप्लोरर

अलीगढ़: 3 साल के बटे ने दी पिता को मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

अलीगढ़ में शहीद जवान अमित चौधरी को उनके 3 साल के बटे ने मुखाग्नि दी. शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ. पुणे में पेट्रोलिंग के दौरान जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. जिसमें वो घायल हो गए थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

अलीगढ़: अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी एक सैनिक की पुणे में हादसे में जान चली गई. उसका शव सोमवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ गांव पहुंचा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. युवक सेना में भर्ती था और पेट्रोलिंग के दौरान उसकी जिप्सी किसी खाई में गिर गई थी, जिससे वह घायल हो गया था. उसका उपचार सेना के अस्पताल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

पेट्रोलिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई थी जिप्सी

दरअसल, गांव तेहरा निवासी अमित चौधरी पुत्र ब्रहम सिंह सेना की थर्ड गार्ड रेजिमेंट में थे. इस समय वो हरियाणा के हिसार में नायक पद पर तैनात थे. अमित बॉक्सिंग खिलाड़ी भी थे और अपनी खेल प्रतिभा के बूते खेल के कई पुरस्कार हासिल किए थे. कुछ दिन पहले ही प्रशिक्षण के लिए अमित पुणे गए थे. 27 मई को तीन अन्य साथियों के साथ अमित पुणे नागपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग के लिए गए थे, तभी अचानक उनकी जिप्सी खाई में पलट गई. इस हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

तीन साल के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि 

शनिवार को ऑपरेशन के दौरान अमित की मौत हो गई. उसकी मौत की खबर से परिवार व गांव में शोक की लहर है. अमित अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे छोड़ गए हैं. सोमवार को जब आर्मी के लोग शव लेकर उनके गांव पहुंचे, तो वहां हर कोई शोकाकुल था. लोगों ने उनके शव को श्रद्धांजलि दी और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. शहीद के तीन साल के बेटे नितिन ने पिता के शव को मुखाग्नि दी.

यह भी पढ़ें:

यूपी में ढाई महीने के बाद आज से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स, काशी में महादेव के दर्शनों का करना होगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget