एक्सप्लोरर

केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनने पर गांवों के चौकीदारों को विशेष सम्मान दिया जायेगा- अखिलेश

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश ने कहा, 'बीजेपी समाज को धर्म और जाति में बांटकर राजनीति करना चाहती है जबकि महागठबंधन नफ़रत की दीवार को गिराना चाहता है.'

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांव के चौकीदारों की उसे कोई चिन्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि केन्द्र में अगर गठबंधन की सरकार बनी तो गांवों के चौकीदार विशेष सम्मान पाएंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के 'चौकीदार' वाले वक्तव्य और नारे पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, 'किसानों के खाद की बोरी से पांच किलो की चोरी हो गयी. आम आदमी की जेब से चोरी हो गयी ... ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि चौकीदारों की चौकी छीननी चाहिए.'

उन्होंने कहा, 'गांवों के असली चौकीदारों की सरकार को कोई चिंता नहीं ह. समाजवादी सरकार में चौकीदारों को सम्मान दिया गया था. केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनने पर गांवों के चौकीदारों को विशेष सम्मान दिया जायेगा.'

बीजेपी पर समाज को धर्म और जाति में बांटकर राजनीति करने का आरोप मढते हुए अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन 'नफरत' की दीवार को गिराना चाहता है. अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, 'बीजेपी समाज को धर्म और जाति में बांटकर राजनीति करना चाहती है जबकि महागठबंधन नफ़रत की दीवार को गिराना चाहता है.'

उन्होंने कहा, 'महागठबंधन ही बदलाव लायेगा, तभी संविधान सुरक्षित रहेगा और सबको अधिकार मिलेगा. सामाजिक न्याय से ही महापरिवर्तन होगा. बीजेपी ने जनता को झूठे सपने दिखाये थे. बदलाव लाने और अच्छे दिनों का वादा कर बीजेपी ने जनता को भ्रमित कर दिया.'

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर बीजेपी के लोग अच्छे दिन भूल गये, नौकरी भूल गये, गन्ना किसानों का 14 दिन में बकाया भुगतान भूल गये. एक बार फिर बीजेपी ने 'घोषणा पत्र नहीं बल्कि धोखापत्र' जारी किया है.

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से रूपया डालर के मुकाबले कमजोर हो गया. बीजेपी ने कहा था कि नोटबंदी से कालाधन, भ्रष्टाचार और बेईमानी समाप्त हो जायेगी लेकिन इसके ठीक उलट देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गयी.

उन्होंने कहा कि बीजेपी असली मुद्दों की बात नहीं कर रही है. किसानों को सस्ती खाद, फसल की सही कीमत मिलनी चाहिए. किसानों को डेढ़ गुना मुनाफा देने का वादा हवा-हवाई ही साबित हुआ. बीजेपी सरकार ने आलू और धान खरीदने की बात कही थी लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ.

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने नौजवानों के सपने मार दिये. बीजेपी नाम और रंग बदलने में व्यस्त है. देश को परिवर्तन के रास्ते पर ले जाने का काम गठबंधन ही करेगा. उन्होंने कहा कि राजनीति में परिवर्तन का मौका बार-बार नहीं मिलता. बीजेपी सरकार को पांच साल का हिसाब देना चाहिए.

Lok Sabha Election 2019: राहुल गांधी ने अमेठी को कलंकित किया है- स्मृति ईरानी

यूपी: एसपी-बीएसपी और कांग्रेस की अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं- दिनेश शर्मा

ईवीएम के बारे में 'फर्जी खबर' फैलाने के आरोप में बीएसपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज

रामपुर: आजम खान का बेहद अभद्र बयान, कहा- हमने नाचने वाला स्कूल नहीं खोला

सत्ता में आते ही कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे, बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाएंगे- केशव प्रसाद मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget