एक्सप्लोरर

समाजवादी दंगल: 5 प्वाइंट में जानें अखिलेश ने मुलायम से कैसे जीती 'साइकिल की जंग'

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में जारी वर्चस्व की जंग पर चुनाव आयोग का फैसला आ गया है. 'समाजवादी दंगल' में आखिरकार अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव को चित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी और चुनाव चिन्ह 'साइकिल' दोनों पर अखिलेश ने कब्जा कर लिया है. जानें वो 5 बातें जिससे अखिलेश ने 'समाजवादी दंगल' में मुलायम से जीती 'साइकिल की जंग'...

Akhilesh Yadav expelled, Akhilesh yadav sacked, Latest news, breaking news, Akhilesh yadav latest news, ramgopal yadav news, mulayam singh yadav, UP news, latest UP news

कैसे शुरु हुआ विवाद ?

1- यूपी के सबसे ताकतवर यादव कुनबे में 'समाजवादी दंगल' की शुरुआत नए साल के मौके पर यानी 1 जनवरी 2017 को हुई थी, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करते हुए मुलायम सिंह यादव को एसपी का संरक्षक बनाया गया था. यह अधिवेशन पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने बुलाया था जिसे एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह ने असंवैधानिक करार दिया था. मुलायम ने इस अधिवेशन को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी और कहा था कि समाजवादी पार्टी के मुखिया वह खुद हैं. जिसके बाद पार्टी के नाम और सिंबल का झगड़ा आयोग में पहुंच गया.

मुलायम ने साइकिल पर पेश नहीं किया अपना 'दावा'

2- दुनिया तो ये जानती है कि चुनाव आयोग में साइकिल के निशान के लिए मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव लड़ रहे थे लेकिन अब चुनाव आयोग के फैसले में इस बात का खुलासा हुआ है कि पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' लिए मुलायम सिंह ने दावा ही पेश नहीं किया. जी हां! आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि चुनाव आयोग के मांगने पर भी मुलायम ने अपने समर्थन में कोई हलफनामा नहीं दिया.

आपको बता दें कि अखिलेश के समर्थन में 228 में से 205 विधायकों ने, 68 में से 56 विधान पार्षदों ने, 24 में से 15 सांसदों ने, 46 में से 28 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने, 5731 में से 4400 प्रतिनिधियों ने हलफनामा दिया, जिससे पार्टी पर अखिलेश का दबदबा चुनाव आयोग में साबित हुआ. लेकिन मुलायम ने खुद को छोड़कर किसी का हलफनामा आयोग के सामेन पेश नहीं किया.

समाजवादी दंगल: 5 प्वाइंट में जानें अखिलेश ने मुलायम से कैसे जीती 'साइकिल की जंग

अखिलेश के समर्थन पर मुलायम ने नहीं जताई आपत्ति

3- अखिलेश खेमे की तरफ से रामगोपाल यादव ने 4716 प्रतिनिधियों के समर्थन के दस्तावेज चुनाव आयोग के समक्ष पेश किए गए थे. जिसपर मुलायम ने कोई आपत्ति नहीं जताई. साथ ही अखिलेश खेमे के समर्थकों की संख्या पर भी मुलायम ने कोई सवाल नहीं उठाएं. इतना ही नहीं आयोग ने मुलायम सिंह यादव को 12 जनवरी को शाम 5 बजे तक अपने समर्थन में हलफनामे पेश करने का मौका भी दिया लेकिन मुलायम ने चुनाव आयोग के मांगने पर भी हलफनामा दिया ही नहीं.

akhilesh yadav, mulayam singh yadav, shivpal yadav, ramgopal yadav, up election 2017, samajwadi party, election commission

मुलायम खेमे ने रिसिव नहीं किए अखिलेश के एफिडेविट्स

4- समाजवादी पार्टी के नाम और सिंबल की लड़ाई चुनाव आयोग में पहुंचने के बाद आयोग ने दोनों खेमों को अपने-अपने जवाब एक-दूसरे को भेजने का आदेश दिया. जिसके बाद अखिलेश खेमे की तरफ से रामगोपाल यादव ने अपने एफिडेविट मुलायम को भेजे लेकिन मुलायम खेमे की तरफ से ना तो अखिलेश के एफिडेविट रिसिव किए गए और ना ही अपने जवाब अखिलेश खेमे को भेजे गए.

अखिलेश के दावों को कमजोर साबित करना चाहते थे मुलायम

5- ऐसा नहीं है कि मुलायम सरेंडर के मूड में थे. दरअसल मुलायम अखिलेश कैंप की ओर से पेश हलफनामों में कमी निकालकर चुनाव आयोग के सामने अखिलेश के दावों को कमजोर साबित करना चाहते थें. इसी वजह से चुनाव आयोग के सामने उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है.

इस तरह अखिलेश खेमे की तरफ से अपने समर्थन में पेश किए गए दस्तावेजों के आधार पर चुनाव आयोग ने आज फैसला सुनाया और अखिलेश यादव ने पिता मुलायम को हराकर समाजवादी पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह साइकिल पर कब्जा कर लिया. मुलायम सिम्बल की लड़ाई हार गये हैं. अब अखिलेश का मतलब ही समाजवादी पार्टी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget