एक्सप्लोरर

अखिलेश बोले: गुजरात के हीरा कारोबारियों को बुलेट ट्रेन लेकिन सीमा पर खड़े फौजी को बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के हीरा कारोबारियों के लिए बुलेट ट्रेन बना रहे हैं लेकिन वह कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे हमारे जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट क्यों नहीं देते.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों के कारण गरीब, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं और बीजेपी के लोग अब हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उछालकर अपनी नाकामियों से ध्यान भटका रहे हैं. फ़िरोज़ाबाद में नगला छवैया के करघा गांव में कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों के चलते नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान हैं. वीर सैनिकों को भी पर्याप्त सम्मान नहीं मिला. बीजेपी के लोग अब हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उछालकर अपनी नाकामियों से ध्यान हटा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की विघटनकारी राजनीति को करारी शिकस्त देकर ही समाज को बंटने और सौहार्द सद्भाव को बचाने का काम हो सकता है. मुलायम ने कहा कि बीजेपी की सरकार सिर्फ अपनी पार्टी के नेताओं के लिए काम कर रही हैं. सभी वर्गों के लिए कोई काम नहीं कर रही है. आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना बहुत जरूरी है. बीजेपी को समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है. हमें एकजुट होकर हर हालत में इसे हटाना होगा.

उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार आती है तो वह किसानों, गरीबों, नौजवानों और महिलाओं के लिए काम करती है. आगामी लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं और नौजवानों को समाजवादी पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं. समाजवादी पार्टी ने हमेशा इन वर्गों की मदद की और उनकी समस्याओं को हल किया है.

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों से आज देश में जवान, किसान और नौजवान सभी दुखी और परेशान हैं. देश की फौज पर देशवासियों को गर्व है. भारत माता की रक्षा के लिए ना जाने कितने वीरों ने अपनी शहादत दी लेकिन बीजेपी सरकार ने सेना को सम्मान देने के बजाय अपनी राजनीति से अपमानित करने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि समाजवादियों को जब भी मौका मिला उन्होंने फौज और फौजियों को सम्मान देने का काम किया है. नेताजी (मुलायम) जब रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने फैसला लिया था कि शहीद होने के बाद जवानों का शव उनके घर आएगा. उसके पहले केवल बेल्ट और कैप आती थी. इसी तरह से नेताजी जब मुख्यमंत्री थे तो जवानों के शहीद होने पर प्रदेश सरकार की तरफ से पाँच लाख रुपए की मदद देना शुरू किया था, और जब फिर सरकार बनी तो हमने सेना, अर्द्धसैन्य बल और पुलिस के जवानों को शहीद होने पर 20 लाख रुपये देकर उनके परिवार की मदद करने का काम किया.

अखिलेश ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में केंद्र की बीजेपी सरकार में सेना के 350 जवान शहीद हुए हैं. प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार बनेगी तो एक जवान के सिर के बदले 10 सिर लेकर आएंगे, लेकिन केंद्र में सरकार बनने के बाद मोदी के वादों का क्या हुआ?

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग अब जवानों की शहादत पर चर्चा करने के बजाय देश को मंदिर- मस्जिद और हिंदू- मुस्लिम की बहस में उलझा रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के हीरा कारोबारियों के लिए बुलेट ट्रेन बना रहे हैं लेकिन वह कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे हमारे जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट क्यों नहीं देते.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी करके सारा पैसा बैंकों में जमा कर लिया उसके बाद भी जवानों को वन रैंक वन पेंशन क्यों नहीं दी जा रही है. अखिलेश ने कहा कि जवानों के साथ किसान और नौजवान भी बीजेपी सरकार से बहुत निराश और परेशान हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर बैन, आदेश जारी
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget