News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

कानपुर से है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का खास रिश्ता, बिताए थे कॉलेज के दिन

अटल ने डीएवी कॉलेज से बीए और स्नातक और राजनीती शास्त्र से एमए पास कर के कानपुर से राजनीती के गुण सीखे. कॉलेज के दिनों में दोस्तों के साथ गंगा किनारे हसी ठिठोली और व्यायाम कर गंगा का स्नान करते थे. छात्र जीवन से उन्हें कविता लिखने का शौक था अपनी लिखी कविताएं दोस्तों और टीचरों को सुनाते थे.

Share:

कानपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कल से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. यूरीन में इनफेक्शन की वजह से उन्हें भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में अब काफी सुधार है और दोपहर 12 बजे उनका मेडिकल बुलेटिन फिर जारी किया जा सकता है.बात करें उनके बीते समय कि तो बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कानपुर को अपना सबसे कीमती वक्त दिया है उन्होंने डीएवी कॉलेज से बीए और स्नातक और राजनीती शास्त्र से एमए पास कर के कानपुर से राजनीती के गुण सीखे. कॉलेज के दिनों में दोस्तों के साथ गंगा किनारे हसी ठिठोली और व्यायाम कर गंगा का स्नान करते थे. छात्र जीवन से उन्हें कविता लिखने का शौक था अपनी लिखी कविताएं दोस्तों और टीचरों को सुनाते थे. जितनी ही उनकी कविताओं में गहराई थी उनका व्यक्तित्व भी उतना ही गहरा था.

बीते सोमवार को जब खबर आई की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. उनकी सलामती के लिए चारो तरफ दुआएं मांगी जाने लगीं ,मुस्लिम समुदायों ने भी उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुआ मांगी.

93 साल के हो गए हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब 93 साल के हो गए हैं. राजनीती से सन्यास लेने के बाद उनका स्वस्थ्य ख़राब होता चला गया,अब तो वह किसी को पहचानते भी नहीं हैं. छात्र जीवन में उनके साथी उन्हें अटल कह कर पुकारते थे. जैसा नाम वैसे ही उनके काम भी थे, अटल एक मजबूत और दृढ़ निश्चय वाले इंसान हैं. शांत और सौम्य स्वाभाव के कारण उनके साथी उनके फैन थे.

अटल जब बोलते थे तो विपक्ष भी सुनता था शाम के वक्त दोस्तों के साथ उनकी गंगा किनारे महफ़िल लगती लगती थी. जिसमें आजादी से जुड़े टापिक, कविताएं और गाने गाते थे ,इसकी बाद गंगा के तट पर ही व्यायाम करते थे. गंगा स्नान के बाद सभी दोस्त अपने-अपने घर लौट आते थे. वह दिए की रौशनी में पढ़ाई करते थे इसके बाद गहरी सोच में डूबकर अपनी कविताओं को संजोते थे.विरोधियों को भी अपना कायल बनाने की कला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई में थी. वह अपने वक्तव्य में खो जाते थे जब वह भरे मंच से बोलते थे तो विपक्षी भी चोरी चुपके उनके भाषण को सुनने आते थे. नेता विपक्ष के रूप में जब वह लोक सभा में अपनी बात रखते तो सत्ता पक्ष भी उनको सुनता था.

हमेशा अपनी असफलता से ली सीख ऐसा नहीं है कि राजनीती में हमेशा उन्हें सफलता मिली हो ,जब पहली बार लोक सभा का चुनाव लड़े तो हार गए. इस हार से वह आहत नहीं हुए बल्कि हार से बहुत सीखने का मौका मिला. सन 1957 में जन संघ ने अटल बिहारी वाजपेयी को दोबारा लोक सभा के चुनाव में तीन लोक सभा सीटों से चुनाव लड़ाया. जिसमें भी उन्हें दो स्थानों पर हार का सामना करना करना पड़ा और लखनऊ से अपनी सीट बचा पाने में कामयाब हुए. उन्होंने कभी भी अपनी असफलता की अवहेलना नहीं की बल्कि उससे सीखने का प्रयास किया. कानपुर के डीवीवी कॉलेज के उनके साथी इस दुनिया में नहीं हैं. आज भी उनकी यादों को कानपुर वासियों ने दिल छुपा कर रखा है. यही वजह है कि उन्होंने विरोधियों के दिल में भी जगह बनाई है. कानपुर का एक-एक शख्स उनके लिए दुआ कर रहा है कि वह जल्द ही स्वस्थ्य होकर लौटें.

Published at : 12 Jun 2018 11:32 AM (IST) Tags: Former PM Atal Bihari Vajpayee UP news Hospital Kanpur BJP ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले 2-3 दिनों में गर्मी तेज होने के आसार

उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले 2-3 दिनों में गर्मी तेज होने के आसार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को सीएम योगी का तोहफा, रोडवेज बसों के किराये में मिलेगी 50% छूट

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को सीएम योगी का तोहफा, रोडवेज बसों के किराये में मिलेगी 50% छूट

Punjab Weather: पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल

Punjab Weather: पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल

पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीचर ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, खान सर की गिरफ्तारी की मांग

पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीचर ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, खान सर की गिरफ्तारी की मांग

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

टॉप स्टोरीज

सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास

सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास

रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल

फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल

थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 

थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज