News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मिर्जापुर वासियों को पासपोर्ट सेवा केंद्र का तोहफा देंगी अनुप्रिया पटेल

पूर्वाचल के लगभग हर जिले से काफी तादाद में लोग खाड़ी देशों, सिंगापुर, बैंकॉक, अफ्रीकी देशों में नौकरी के लिए जाते हैं. जनपद में ही पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से पासपोर्ट के लिए लोगों को अन्य जिलों या लखनऊ स्थित कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Share:

मिर्जापुर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर के लोगों को 10 जून को एक और तोहफा देने जा रही हैं. उनके प्रयास से मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने जा रहा है. यह केंद्र चुनार के पोस्ट ऑफिस में खोला जाएगा.

इससे पहले पासपोर्ट सेवा केंद्र पूर्वाचल के गाजीपुर जिले में खुल चुका है. इसके अलावा झांसी और पीलीभीत में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल चुके हैं. सरकार ने फैसला लिया है कि जहां-जहां मुख्य डाकघर में जगह उपलब्ध है, वहां पर पासपोर्ट कार्यालय खोले जाएंगे.

पूर्वाचल के लगभग हर जिले से काफी तादाद में लोग खाड़ी देशों, सिंगापुर, बैंकॉक, अफ्रीकी देशों में नौकरी के लिए जाते हैं. जनपद में ही पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से पासपोर्ट के लिए लोगों को अन्य जिलों या लखनऊ स्थित कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

अनुप्रिया कन्नौज में मनाएंगी पिता डॉ सोने लाल पटेल की जयंती

बता दें कि अनुप्रिया पटेल ने पिता डॉ सोने लाल पटेल की जयंती को यादगार बनाने के लिए कन्नौज को चुना है. दरसल कन्नौज समाजवादियों का गढ़ माना जाता है और अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से सांसद है. अनुप्रिया पटेल पिता की जयंती के बहाने सीधे एसपी के गढ़ में सेंध लगाने की राजनीति से भी देखा जा रहा. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह से कि एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आने वाले 2019 लोक सभा का चुनाव कन्नौज से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. कन्नौज में होने वाले डॉ सोने लाल पटेल की जयंती ने चर्चा का नया विषय बन बन गया है.

अपना दल के संस्थापक डॉ सोने लाला पटेल की जन्म जयंती 2 जुलाई को कन्नौज में मनायी जाएगी. इस मौके पर बीजेपी के कई दिग्गज, अपना दल के सांसद और विधायक मौजूद रहेगे. बीते गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कन्नौज जाकर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की है.

Published at : 10 Jun 2018 12:16 PM (IST) Tags: Anupriya Patel ABP UP news
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट

उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट

अजमेर दरगाह को मंदिर बताने वाले परमार को PAK से धमकी, 'केस से पीछे हटो, नहीं तो...'

अजमेर दरगाह को मंदिर बताने वाले परमार को PAK से धमकी, 'केस से पीछे हटो, नहीं तो...'

'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी

संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'

संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'

टॉप स्टोरीज

संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'

संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'

6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?

निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?

इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?

इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?