By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 10 Jun 2018 11:46 AM (IST)
Photo- Shubham Soti Foundation
लखनऊ: अकसर अपनों की मौत इंसान को बहुत कुछ सीखा जाती है ऐसा ही कुछ डॉ. आशुतोष सोती के साथ हुआ. डॉ. आशुतोष ने अपने एकलौते बेटे को एक सड़क हादसे में खो दिया था. इसके बाद उन्होंने 'सड़क सुरक्षा' को ही अपने जीवन का मिशन बना लिया ताकि किसी और परिवार का चिराग ना बुझे.उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी पिछले आठ साल से सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहे हैं. वर्ष 2010 में एक सड़क दुर्घटना में अपने एकलौते बेटे को खोने के बाद अब वह नहीं चाहते कि किसी और परिवार का चिराग सड़क सुरक्षा जागरूकता के आभाव में बुझे. इस अभियान में लखनऊ यातायात पुलिस भी उनका साथ दे रही है.
एसजीपीजीआई के जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर काम करते हैं डॉ. आशुतोष सोती
एसजीपीजीआई के जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर काम कर रहे डॉ. आशुतोष सोती ने अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एक सड़क दुर्घटना में अपने एकलौते बेटे को खोया और फिर उन्होंने बेटे शुभम सोती के नाम से सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता की दिशा में काम करने के लिए शुभम सोती फाउंडेशन का गठन किया.
15 जुलाई 2010 को एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी बेटे की मौत
आशुतोष सोती ने बताया, "15 जुलाई 2010 को एक सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत हो गई. उसकी मौत ने उन्हें इस बात के लिए जागरूक किया कि आगे से सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को इतना जागरूक किया जाए कि ऐसा हादसा किसी के साथ न हो."
आठ वर्षो से लगातार इस दिशा में काम कर रहा शुभम सोती फाउंडेशन
शुभम सोती फाउंडेशन पिछले आठ वर्षो से लगातार इस दिशा में काम कर रहा है. उन्होंने बताया, "पिछले आठ वर्षो के दौरान हमने सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता को लेकर काफी काम किया है. इसके लिए कॉलेजों और स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यशालाओं आयोजन किया गया. इसके तहत आम जनमानस को जागरूक करने का काम किया जाता है."
अभियान चलाकर किया जाता है लोगों को जागरुक
आशुतोष बताते हैं कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में सबको रुचि लेनी चाहिए. इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही शुभम सोती फाउंडेशन ब्रिगेड की स्थापना की गई है. फाउंडेशन की तरफ से गृहणियों, कॉरपोरेट कर्मचारियों, बस और ऑटो चालकों के बीच अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया जाता है. इसके लिए फाउंडेशन की तरफ से नुक्कड़ नाटक भी कराए जाते हैं.
उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को शुभम के जन्मदिवस के दिन राजधानी के कई स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है. इसमें बच्चे और कॉपोरेट जगत के नामी-गिरामी लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं.
आमिर खान ने की थी शुभम सोती फाउंडेशन की तारीफ
सोती के मुताबिक, बॉलीवुड के मशहूर फिल्म स्टार आमिर खान जब लखनऊ में टीवी शो 'सत्यमेव जयते' की शूटिंग के लिए आए थे, तब उन्हें शुभम सोती फाउंडेशन की तरफ से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान की काफी सराहना भी की थी. बाद में उन्होंने इसको अपनी वेबसाइट पर भी डाला था.
शुभम सोती फाउंडेशन की तरफ से हाल में ही लखनऊ में जेब्रा फ्लैग अभियान चलाया गया था. इसके माध्यम से वाहन चालकों को यह बताने का प्रयास किया गया था कि चौराहे पर लालबत्ती जलने पर अपने वाहन को स्टॉप लाइन से पहले ही रोकें, ताकि पैदल यात्री भी आसानी से सड़क पार कर सकें.
शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली
UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली
उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें