News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

घर की परेशानियां दूर करने के नाम पर तांत्रिक ने बनाया हवस का शिकार

पुलिस के मुताबिक तांत्रिक ने सोमवार को महिला को राजघाट थानाक्षेत्र के तुर्कमानपुर में एक दुकान पर बुलाया. दुकान से वह उसे किसी सूनसान जगह पर ले गया और एक साथी परवेज के साथ मिलकर महिला के साथ बलात्कार किया.

Share:

गोरखपुर: गोरखपुर में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक तांत्रिक द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर कथित रूप से महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. ये पूरी घटना राजघाट थानाक्षेत्र की है.

पुलिस ने बताया कि महिला के उसके पति से संबंध तनावपूर्ण चल रहे थे. वह तांत्रिक महमूद उर्फ जुम्मन के पास कुछ महीने से समस्या के निदान के लिए जा रही थी.

पुलिस के मुताबिक तांत्रिक ने सोमवार को महिला को राजघाट थानाक्षेत्र के तुर्कमानपुर में एक दुकान पर बुलाया. दुकान से वह उसे किसी सूनसान जगह पर ले गया और एक साथी परवेज के साथ मिलकर महिला के साथ बलात्कार किया.

राजघाट थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आज दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. आरोपियों को पकड़ने के प्रयास हो रहे हैं. महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है.

इससे पहले बलिया के बांसडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में 26 साल की विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था. जहां आरोपियों ने महिला को जबरन अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था.

Published at : 06 Jun 2018 09:09 PM (IST) Tags: Gorakhpur ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद

CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'

रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग

Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव

टॉप स्टोरीज

CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह

CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'