News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सीएम योगी कार्यकर्ताओं को दे रहे थे जीत का मंत्र, खर्राटे ले रहे थे बीजेपी सासंद

कानपुर देहात के अकबरपुर लोक सभा से सांसद देवेन्द्र सिंह भोले मुख्यमंत्री के बगल में बैठकर खर्राटे मारते रहे. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जगाने का प्रयास भी किया लेकिन उनकी नींद नहीं खुली लेकिन जब मीडिया के कैमरों ने उन्हें कैद किया तब जाकर उनकी नींद टूटी.

Share:

कानपुर: आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन ने बीजेपी की नींद उड़ा रखी है. वहीं बीजेपी के सांसद चुनावी माहौल में भी नींद से उठने के मूड में नहीं हैं. कानपुर देहात के अकबरपुर लोक सभा से सांसद देवेन्द्र सिंह भोले मुख्यमंत्री के बगल में बैठकर खर्राटे मारते रहे. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जगाने का प्रयास भी किया लेकिन उनकी नींद नहीं खुली लेकिन जब मीडिया के कैमरों ने उन्हें कैद किया तब जाकर उनकी नींद टूटी.

कानपुर यूनिवर्सीटी के ऑडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर निर्मल गंगा अविरल गंगा प्लास्टिक मुक्त नदियों पर संगोष्ठी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की थी. मंच पर मुख्यमंत्री ,सांसद और विधायक मौजूद थे ,कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बैठे हुए और गंभीरता से पूरे कार्यक्रम को देख रहे थे.

फूलपुर ,गोरखपुर और कैराना में हुए लोकसभा उपचुनाव में एसपी-बीएसपी गठबंधन ने जबरदस्त पटकनी दी है. कैराना और नूरपुर में हार के बाद के मुख्यमंत्री लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. ईटावा में आठ घंटे तक रूककर पार्टी के सांसद,विधायक और कार्यकर्ताओं के आने वाले लोक सभा चुनाव पर जीत का मंत्र दिया. इसके बाद हरदोई गए और विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कानपुर आए थे.

मुख्यमंत्री लोक सभा की तैयारियों में लगे लेकिन सांसदो की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है. पूरे प्रोग्राम में अकबरपुर लोक सभा के सांसद देवेन्द्र सिंह भोले खर्राटे मारते रहे.अगर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की बात की जाए तो जनता के बीच नदारत रहने वाले सांसदों में उनकी गिनती है. बीजेपी लहर में जीतने वाले देवेन्द्र सिंह भोले से कानपुर देहात और कानपुर नगर की जनता नाराज है. अकबरपुर लोक सभा का क्षेत्र कानपुर की चार विधान सभाओ को टच करती है.

ऐसे में आने वाले लोकसभा चुनाव में एसपी-बीएसपी गठबंधन कानपुर देहात की अकबरपुर लोक सभा सीट छीन सकती है. क्यों कि यह सीट बीएसपी और कांग्रेस की रही है ,2019 के लोकसभा चुनाव में अकबरपुर सीट पर खतरे के बदल मडरा रहे हैं. लेकिन सांसद जी की नींद नहीं टूट रही है.

Published at : 05 Jun 2018 07:05 PM (IST) Tags: CM Yogi Aditynath UP news Kanpur ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, लड्डू बनाने में जुटे BJP कार्यकर्ता

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, लड्डू बनाने में जुटे BJP कार्यकर्ता

मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति

मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला

Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला

Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'

Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'

Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना

Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना

टॉप स्टोरीज

नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'

अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'

जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म