News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

GPS,कैमरा और इलेक्ट्रिकल फिल्ड से लैस है ये जैकेट, मनचलों की अब खैर नहीं

सुरक्षा के लिए बनाई गई जैकेट में करंट शॉट देने के साथ-साथ फोटो खींचने की भी व्यवस्था है. इतना ही नहीं ख़तरा महसूस होते ही जीपीएस और जीएसएम सिस्टम के ज़रिए इसकी जानकारी नजदीकी थाने और परिवार वालों को हो जाएगी.

Share:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंजीनियरिंग के छात्रों ने छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने और मनचलों को सबक सिखाने के लिए एक नायाब तरीका खोज निकाला है. छात्रों ने दो साल की मेहनत के बाद एक ऐसी जैकेट तैयार की है जिसे पहन कर महिलाएं बिलकुल सुरक्षित महसूस करेंगी. सुरक्षा के लिए बनाई गई जैकेट में करंट शॉट देने के साथ-साथ फोटो खींचने की भी व्यवस्था है. इतना ही नहीं ख़तरा महसूस होते ही जीपीएस और जीएसएम सिस्टम के ज़रिए इसकी जानकारी नजदीकी थाने और परिवार वालों को हो जाएगी.

मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने बनाई है ये जैकेट मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के पांच छात्रों शिवम श्रीवास्तव, राजीव मौर्या, नितिन कुमार, निखिल कुमार, त्रषभ भटनागर ने इस जैकेट को बनाया है. जैकेट पहनने के बाद अगर महिला को किसी ने छूने की कोशिश की तो पैनिक बटन दबाते ही उस शख्स को करंट लगेगा.

ऑटोमेटिकली सेंड हो जाएगी लोकेशन इलेक्ट्रिकल सर्किट के माध्यम से एक मैसेज ऑटोमेटिकली सेंड हो जाएगा. ताकि जानने वालों लोगों को लड़की की लोकेशन का पता चल जाए. ये जैकेट पुलिस के लिए चुनौती बने मामलों में बहुत कारगर साबित होगी.

आम तौर पहनी जाने वाली जैकेट की तरह ही है ये अनोखी जैकेट यह जैकेट आम तौर पहनी जाने वाली जैकेट की तरह ही है. जैकेट में एक सर्किट प्लेट अंदर की साइड में लगी है जिससे पहनने पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. जैकेट की दाएं हाथ की तरफ एक पैनिक बटन लगाया गया है. जैकेट के कॉलर के पास कैमरा फिट है, जिससे छेड़छाड़ करने वाले की फोटो भी कैमरे में कैद हो जाएगी.

पुलिस का काम कर देगी आसान इससे महिला से छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति तुरंत पुलिस की गिरफ्त में होंगे. महिलाओं के साथ बढ़ रही घटनाओं को लेकर पुलिस के सामने अपराधियों को पकड़ने की चुनौती रहती है. ऐसे में इस जैकेट से आरोपियों को पकड़ पाना आसान हो जाएगा.

दो साल के शोध के बाद तैयार हुई है ये जैकेट

जैकेट बनाने वाले छात्रों को कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में कई अवार्ड मिल चुके हैं. छात्र शिवम ने बताया कि जैकेट का पेटेंट कराने के लिए आवेदन कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस जैकेट की कीमत भी सामान्य जैकेटों की तरह ही है. बढ़ते अपराधों को देख छात्रों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ नया करने का संकल्प लिया और जैकेट को बनाने का विचार किया था. दो साल के शोध के बाद ये जैकेट तैयार हुई है.

Published at : 05 Jun 2018 04:55 PM (IST) Tags: UP news ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

EWS सर्टिफिकेट पर राज्य में बड़ा क्षेत्रीय अंतर, कश्मीर के साथ भेदभाव का आरोप

EWS सर्टिफिकेट पर राज्य में बड़ा क्षेत्रीय अंतर, कश्मीर के साथ भेदभाव का आरोप

गुरुग्राम: विदेश में बैठे गैंगस्टर के 3 गुर्गे गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्टल भी बरामद

गुरुग्राम: विदेश में बैठे गैंगस्टर के 3 गुर्गे गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्टल भी बरामद

सपा ने बदले शिक्षक MLC के दो प्रत्याशी, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी को दिया टिकट

सपा ने बदले शिक्षक MLC के दो प्रत्याशी, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी को दिया टिकट

30 लाख लूटने को रची झूठी कहानी, कैश कलेक्शन कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

30 लाख लूटने को रची झूठी कहानी, कैश कलेक्शन कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

दिल्लीः CM रेखा गुप्ता की बढ़ीं मुश्किलें! इस मामले में कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

दिल्लीः CM रेखा गुप्ता की बढ़ीं मुश्किलें! इस मामले में कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

टॉप स्टोरीज

अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम

अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम

तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल

तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल

'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म

'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म

समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'

समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'