By: एजेंसी | Updated at : 04 Jun 2018 06:13 PM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके में अवैध रूप से घर में रखे गए पटाखों के भंडार में विस्फोट हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. काकोरी के सैथा गांव के एक घर में विस्फोट हुआ. राहत अभियान जारी है, लेकिन दो मंजिला इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है.
विस्फोट के कारण आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं. धमाका इतना जोरदार था कि दरवाजों के साथ-साथ दीवारें भी चटक गईं. अचानक हुए विस्फोट से आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई.
घर के मालिक संजय लोधी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नसीर और उनके बेटे मुशीर को घर किराए पर दिया था. संजय ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वे अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम करते थे.
पुलिस के अनुसार, विस्फोट में लोगों के चिथड़े उड़ गए और इस वजह से उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि विस्फोट के समय नसीर और उसकी पत्नी घर में मौजूद थे.
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'