News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

दिल्ली की तरह ही लखनऊ में भी धुंध, प्रदूषण से लोगों को आंखों में जलन

Share:

लखनऊ: दिल्ली की तरह ही लखनऊ में भी धुंध छाने लगी है. प्रदूषण से लोगों को आंखों में जलन की शिकायत हो रही है. वैज्ञानिकों की मानें तो दीपावाली के बाद मौसम बदलने से ऐसा हुआ है.

ज़मीन तक नहीं पहुंच पा रही सूरज की रोशनी

लखनऊ में भी अब दिल्ली जैसे हालात बनते जा रहे है. सुबह से शाम तक आसमान में धुंध छाई रहती है. ऐसा लगता है मानो कोहरा छाया पड़ रहा हो. धुंध के कारण सूरज की रोशनी ज़मीन तक नहीं पहुंच पा रही है. शहर के कुछ लोग अब मास्क लगा कर बाहर निकलते है. दो तीन दिनों से लोग सीने और गले में जलन की शिकायत करने लगे है.

यूपी के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक पीएम 2.5 कुछ घंटों के लिए 572 तक पहुँच गया था. रविवार को पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 1200 पार कर गयी थी. जिसे सौ तक होना चाहिए. दिवाली और छठ में आतिशबाजी से प्रदूषण और बढ़ गया है. रही सही कसर बदलते मौसम ने पूरी कर दी है. जानकारों की माने तो अगर अगले कुछ दिनों में हवा तेज हुई तो धुंध ख़त्म हो जाएगा. अभी स्कूलों में छुट्टी करने का राज्य सरकार का कोई इरादा नहीं है.

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में छायी रही धुंध

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज वायु प्रदूषण बढ गया और राजधानी लखनउ में दिन भर धुंध छायी रही. लोगों ने आंखों में जलन और गले में खराश महसूस की. फसल की खूंटी और गोबर जलाने से फैले धुएं ने स्थिति और खराब हो गयी है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है.

मौसम विभाग ने बताया कि शीतकाल में हवा नहीं चलने से वायु प्रदूषण बढ जाता है और वातावरण में धुंध लंबे समय तक जमी रहती है. विभाग ने बताया कि जाड़े के दिनों में जब तापमान सामान्य से कम होता है तो हवा में तैरते महीन धूल कण जम से जाते हैं.

राजधानी के अलावा पश्चि़मी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धुंध की चादर छायी है. जिन्हें सांस की तकलीफ है, उन्हें तो दिक्कत है ही, बच्चे भी वायु प्रदूषण बढने से परेशान हैं.

Published at : 07 Nov 2016 11:03 PM (IST) Tags: 2017 UP election Smog uttar Pradesh Delhi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली

शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली

UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली

हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली

उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी

Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें