News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

SP सिल्वर जुबली: मजबूत हुई महागठबंधन की पहल, मुलायम को कमान देने पर सभी सहमत

Share:

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव से ऐन पहले हुई गलती को सुधारते हुए उत्तर प्रदेश में नयी सियासी इबारत लिखने के लिये सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित रजत जयन्ती समारोह रूपी ‘मेगा पॉलिटिकल शो’ में महागठबंधन की नींव पड़ती नजर आयी और लगभग सभी समाजवादी तथा चरणसिंहवादी नेता एक बार फिर एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव को इस गठजोड़ की कमान देने पर रजामंद दिखे.

2019 के लोकसभा चुनाव पर नजरें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के साथ-साथ देश की सियासत में भी नयी हलचल पैदा करने के मकसद से आयोजित इस समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नेता साल 2017 के प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ-साथ साल 2019 के लोकसभा चुनाव पर नजरें लगाए इस साथ को दूर तक निभाने का इरादा जताते दिखे.

हालांकि इस मौके पर किसी गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई, लेकिन समारोह में मौजूद राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अजित सिंह, जनता दल यूनाइटेड :जेडीयू: के वरिष्ठ नेता शरद यादव, राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव और जनता दल सेक्युलर के प्रमुख एच. डी. देवेगौड़ा ने एक सुर में मुलायम को गठबंधन की कमान देने की बात कही.

बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन का प्रमुख घटक होने के बावजूद उससे अलग होने वाली एसपी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी कहा कि उन्होंने पार्टी की रजत जयन्ती समारोह में इन नेताओं को इसलिये बुलाया है क्योंकि पहले सभी साथ थे और अब उन्हें लगता है कि सभी को पुन: एकजुट होना चाहिये. जल्द ही सभी मिल-बैठकर और बातचीत करेंगे.

2016_11$img05_Nov_2016_PTI11_5_2016_000127B

साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने के मामले में एसपी एक ‘लैंडमार्क पार्टी’

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने इस मौके पर कहा कि देश में साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने के मामले में एसपी एक ‘लैंडमार्क पार्टी’ है. मुलायम सिंह यादव, लालू यादव, शरद यादव समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को आगे आकर साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ना चाहिये. मेरा आग्रह है कि एकजुट हो जाएं और मुलायम सिंह यादव की अगुवाई में साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ें.

कभी एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे आरएलडी अध्यक्ष अजित सिंह ने भी मुलायम को अपना नेता मानते हुए कहा कि उन्होंने जितनी मेहनत एसपी को बनाने में की, उतनी ही मेहनत लोकदल को खड़ा करने में भी की थी. मुलायम सिंह की जिम्मेदारी बनती है कि समान विचारधारा वाले सभी दलों को एकत्र करें. इससे सिर्फ उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का भला होगा.

उन्होंने कहा कि आज देश के सामने बहुत बड़ा संकट है. केन्द्र में ऐसी सरकार है जो लोगों को लड़ाना चाहती है. देश को बचाना है तो हमें इकट्ठा होना होगा. उत्तर प्रदेश का चुनाव देश की किस्मत तय करने वाला है. आज हम प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये जो गठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं, उसे और बड़ा करके हमें 2019 की लड़ाई लड़नी है.

धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले दलों को एकजुट होने की जरूरत

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी कहा कि मुलायम सिंह की जिम्मेदारी बनती है कि वह समान विचारधारा वाले सभी दलों को बुलाकर बातचीत शुरू करें. ‘‘बीजेपी को किसी भी कीमत पर उत्तर प्रदेश में सत्ता में नहीं आने देना है.’’ जेडीयू के नेता शरद यादव ने भी मुलायम के नेतृत्व में गठबंधन की जरूरत बताते हुए कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी का हर मुद्दा बंटवारे की तरफ जाता है. देश इतने अंधकार में पहले कभी नहीं था. सभी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले दलों को एकजुट होने की जरूरत है. एकता बने, क्योंकि यही हिन्दुस्तान को बचा सकती है.

जेडीयू के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि वह यकीन के साथ कह सकते हैं कि मुलायम में समाजवादियों और चौधरी चरणसिंहवादियों को एकजुट करने की ताकत और काबिलियत है. जनता एकता चाहती है. आप सब पर जिम्मेदारी है कि एकता के लिये जुटें.

Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav seeking blessings of Party supremo Mulayam Singh Yadav as RJD Chief Laloo Prasad Yadav ,JD (U) leader Sharad Yadav look on during the Samajwadi Party's 25th Foundation Day celebrations in Lucknow on Saturday. PTI Photo By Nand Kumar(PTI11_5_2016_000124B)

आपसी मतभेद खत्म कर बनायें तीसरा मोर्चा

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने भी कहा कि मंच पर बैठे नेता छोटे-मोटे आपसी मतभेद खत्म कर तीसरा मोर्चा बनायें. बीजेपी देश को तोड़कर अपनी राजनीति चमकाती है, आज आप उसे एक ऐसा संदेश दे रहे हैं, कि जिस तरह जनता दल बना था, उसी तरह तीसरे मोर्चे को खड़ा किया जाएगा.

एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा, ‘‘देश के तमाम समाजवादी और चौधरी चरणसिंहवादी नेता ऐसे मौके पर एकजुट हुए हैं, जब जनता में भ्रम की स्थिति है कि आगे क्या होगा. जनता को मैंने आज विश्वास दिला दिया है कि देश की एकता जरूरी है. हम इसके लिये समर्पित रहेंगे.’’

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ सत्ता हासिल करने के मकसद से आयोजित नहीं किया गया है. समाजवादी आंदोलन तो भाषा, गरीबी-अमीरी और क्षेत्रीयता के नाम पर गैरबराबरी और भेदभाव को मिटाने के लिये है.

ना अन्याय करेंगे, ना होने देंगे

मुलायम ने समाजवादी आंदोलन तथा संघर्ष के अपने साथियों के योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यहां बैठे लोग समाजवाद के पोषण के लिये लड़ेंगे. ‘‘यह सम्मेलन संकल्प करने के लिये है कि ना अन्याय करेंगे, ना होने देंगे.’’

उन्होंने कहा ‘‘देश की सुरक्षा को लेकर गम्भीर समस्याओं का समाधान करना होगा. जनता जवाब मांगेगी. हमने मिलकर लड़ाई लड़ी है. एक समय था जब हम सब एक थे. हमारे मन में भावना पैदा हुई कि हम सब फिर एक हों. हम मिलकर देश के बारे में सोचेंगे, जनता के बारे में सोचेंगे.’’

सीटें ना मिलने का हवाला देते हुए खींच लिया था गठबंधन से हाथ

मालूम हो कि बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी ‘जनता परिवार’ के महागठबंधन का अहम घटक था और एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव को उसका नेतृत्व सौंपा गया था. लेकिन चुनाव से ऐन पहले एसपी ने अपेक्षित संख्या में सीटें ना मिलने का हवाला देते हुए गठबंधन से हाथ खींच लिया था. हालांकि चुनाव में आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस के महागठबंधन ने बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को शिकस्त देकर सरकार बनायी थी.

उस वक्त माना गया था कि एसपी ने देश की राजनीति में दूरगामी संदेश देने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से ऐन पहले गठबंधन से अलग होकर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय फलक पर एक बार फिर बेहद मजबूत नेता के तौर पर उभरने का मौका गंवा दिया था.

Published at : 05 Nov 2016 11:22 PM (IST) Tags: 2017 UP election Samajwadi Party Mahagathbandhan uttar Pradesh
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली

शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली

UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली

हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली

उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी

Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें