News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

हॉकी स्टार दानिश मुजतबा ने किया निकाह, दुल्हन ने तोहफे में मांगा ओलम्पिक मेडल

Share:

इलाहाबाद: इंडियन हॉकी टीम के सीनियर मेंबर और दो बार ओलम्पिक खेल चुके मिडफील्डर दानिश मुजतबा शादी के बंधन में बंध गए हैं. शुक्रवार की रात उनका निकाह एमटेक की छात्रा नाएला गुफरान के साथ हुआ. निकाह में सिर्फ चुनिंदा रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. दानिश की दुल्हन ने तोहफे में उनसे अगले ओलम्पिक में देश के लिए गोल्ड मेडल मांगा है.

Danish Marriage- 11

रविवार को भव्य तरीके से होगा दानिश का दावत-ए-वलीमा

शादी की सभी रस्में दानिश के गृह नगर इलाहाबाद में ही हुईं. दानिश का दावत-ए-वलीमा रविवार को इलाहाबाद में ही भव्य तरीके से होगा, जिसमे इंडियन हॉकी टीम के ज़्यादातर सदस्य, कुछ दूसरे खिलाड़ी और फिल्म और टीवी के कलाकार शिरकत करेंगे.

निकाह के बाद दानिश ने कहा कि पत्नी नाएला की तकदीर और अपनी मेहनत के सहारे वह अपने कैरियर को और बुलंदी पर ले जाकर देश को बेमिसाल कामयाबी दिलाना चाहते हैं.

दानिश ने पहन रखी थी नीली शेरवानी

दानिश की बारात गाजे-बाजे और शोर-शराबे के बिना सादगी से दुल्हन नाएला तक पहुंची. बारात में दानिश ने नीली शेरवानी पहन रखी थी तो दुल्हन नाएला ने सुर्ख रंग का लखनवी गरारा पहना हुआ था. दोनों के निकाह की रस्म मौलाना इरशाद ने पूरी कराई. पहले दुल्हन नाएला का निकाह हुआ, उसके बाद दानिश की बारी आई तो उन्होंने तीन बार कबूल है बोलकर शादी पर अपनी रजामंदी जताई.

Danish Marriage- 05

एमटेक की छात्रा हैं दुल्हन नाएला

निकाह की रस्म अदा होते ही दोस्तों ने दानिश को गोद में उठा लिया और गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी. पत्नी नाएला द्वारा तोहफे में मांगे गए ओलम्पिक मैडल पर दानिश ने कहा कि वह अपनी बेगम के इस सपने को पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे.

जिस गेस्ट हाउस में दानिश का निकाह होना था, उसे दुल्हन की तरह ख़ूबसूरती से सजाया गया था. दानिश की शादी उनके अब्बू गुलाम मुजतबा और अम्मी शाहीन की पसंद से हुई है. दुल्हन नाएला इलाहाबाद की शियाट्स डीम्ड युनिवर्सिटी में एमटेक की छात्रा हैं.

इंडियन हॉकी टीम के सीनियर प्लेयर हैं दानिश मुजतबा

गौरतलब है कि दानिश मुजतबा इंडियन हॉकी टीम के सीनियर प्लेयर हैं. वह पिछले पांच सालों से टीम के साथ जुड़े हुए हैं. मिडफील्डर दानिश मुजतबा बीच में कुछ दिनों के लिए इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन भी रहे. वह दो ओलम्पिक खेल चुके हैं. कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी उन्होंने टीम के साथ देश के लिए पदक जीते हैं.

Published at : 05 Nov 2016 05:56 PM (IST) Tags: allahabad Marriage
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली

शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली

UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली

हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली

उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी

Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें