By: ABP News Bureau | Updated at : 16 Oct 2016 11:44 PM (IST)
मथुरा: यूपी के मथुरा में आज एक बोलेरो और प्राइवेट बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में जहां एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई तो वहीं करीब दर्जन लोग घायल हो गए. तो वहीं एक अन्य घटना में बस की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया जिससे NH-2 घंटों तक जाम रहा.

सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, एक दर्जन घायल
मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद से आए तीर्थयात्रियों की बोलेरो गाड़ी की एक निजी बस से आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक दर्जन लोग घायल हो गए.
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के कुछ तीर्थयात्री गोवर्धन स्थित गिरिराज पर्वत की परिक्रमा लगाने के लिए पहुंचा था. सुबह तड़के दर्शन-पूजन कर लौटते समय उनकी गाड़ी की सामने से आ रही निजी बस से भिड़ंत हो गई.
घटना के तुरंत बाद ही फरार हो गया ड्राइवर
उन्होंने बताया कि घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक महिला और एक पुरुष की हालत देखते हुए उन्हें आगरा भेज दिया गया. पुलिस घटना के आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है. वह घटना के तुरंत बाद ही फरार हो गया था.
अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में महिला सीमा शर्मा, पुष्पराय पाराशर, जितेंद्र शर्मा व ब्रजेश शर्मा की मौत हो गई तथा दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज हेतु आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के शवों का परीक्षण कराकर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

बस की चपेट में आने से महिला की मौत
तो वहीं एक अन्य मामला मथुरा के गोवर्धन चौराह के पास का है जहां सड़क दुर्घटना में एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और बस को आग के हवाले कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साये लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने खुद के बचाव में और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया. आपको बता दें कि इस घटना के चलते NH-2 पर घंटों तक जाम रहा.
शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली
UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली
उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें