By: ABP News Bureau | Updated at : 22 Sep 2016 08:08 PM (IST)
इलाहाबाद: इलाहाबाद में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने आज दिन दहाड़े एक चाट कारोबारी को गोली मारकर शहर में सनसनी फैला दी. हमले में चाट कारोबारी गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया है. हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है.

केपीयूसी हॉस्टल के बाहर मारी गोली
खबरों के मुताबिक चाट कारोबारी सुनील गुप्ता को इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के केपीयूसी हॉस्टल के बाहर गोली मारी गई. हालांकि चाट व्यापारी पर यह जानलेवा हमला किसने और क्यों किया, फिलहाल यह साफ़ नहीं है लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है व्यापारी को ज़मीन से जुड़े एक पुराने विवाद में गोली मारी गई है. बहरहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
ज़मीन को लेकर पड़ोसी से विवाद
इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके में रहने वाला तीस साल का चाट कारोबारी सुनील गुप्ता घर के नजदीक ही चाट की दुकान चलाता है. एक ज़मीन को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था. यह मामला पुलिस तक जा चुका है और दोनों पक्ष पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करा चुके है.
बंदूक की बट से सिर पर भी हमला
सुनील आज दोपहर को किसी काम से युनिवर्सिटी रोड से गुजर रहा था, तभी केपीयूसी हॉस्टल के बाहर एक बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी. इसके अलावा उसके सिर पर बंदूक की बट से भी हमला किया गया.


सुनील को पैर में गोली लगी है. रिश्तेदार और दोस्त उसे फ़ौरन सरकारी अस्पताल ले गए और वहां बाहर ही शुरुआती इलाज कराने के बाद उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया.
Delhi News: JNUSU के विरोध मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, 14 को किया डिटेन
Rudrapur News: सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप, मुख्य आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से खाया जहर
नोएडा के निजी स्कूल में बड़ी लापरवाही, 7 घंटे स्कूल बस में बंद रहा UKG का मासूम, रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Basti News: बस्ती में रेप और ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंजाम, पीड़ित महिला ने दी जान, आरोपी गिरफ्तार
'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद
Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 7: 'अस्सी' ने कर दी 'दो दीवाने सहर में' की छुट्टी, 7वें दिन ऐसे पलटी बाजी, जानें- कलेक्शन
UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट