By: ABP News Bureau | Updated at : 07 Sep 2016 11:50 AM (IST)
मेरठ/शाहजहांपुर: बकरीद का त्यौहार जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश में बकरों के बाजार में भी तेज़ी आ रही है. इसी क्रम में यूपी के मेरठ में भी बकरों के खरीद-फरोख्त का सिलसिला चल रहा है. यहां एक बकरा पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, ये बकरा दूसरे बकरों से बिलकुल अलग है.

180 KG वजन
आपको बता दें कि मेरठ के ताला फैक्ट्री इलाके के रहमतपुरा में रशीद नाम के शख्स के पास राजस्थानी तोता परी नस्ल का एक ऐसा बकरा है जो देखने में बहुत बड़ा और काफी खूबसूरत है. आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इस बकरे का वजन 180 किलोग्राम है.
कीमत 5 लाख रूपये
भारी-भरकम शरीर वाला ये बकरा बहुत फुर्ती से मकान की तीसरी मन्ज़िल तक चढ़ जाता है. बकरे के खरीददार इस बकरे की कीमत तीन लाख रूपये तक लगा चुके हैं लेकिन बकरे के मालिक इसे 5 लाख रूपये से कम में बेचने को तैयार नहीं है.

28000 रूपये में खरीदा था बकरा बकरे के मालिक रशीद का कहना है कि उसने इस बकरे को डेढ़ साल पहले राजस्थान से 28000 रूपये में खरीदा था तब इस बकरे का वजन लगभग 50-55 किग्रा था. उन्होंने बकरे को बहुत अच्छे तरीके से पाला है और बकरा रोज़ाना डेढ़ से दो किलो चने, पत्ते, ढाई किलो दूध इसके अलावा अमरुद और सेब जैसे फल खाता है इस तरह से बकरे के ऊपर 500 रूपये रोज़ाना खर्च होते है.
दूर-दूर से आते हैं खरीददार
रशीद का कहना है कि जब बाजार में इस बकरे को ले जाते है तो वहां देखने वालों की भीड़ एकत्र हो जाती है. बकरे के खरीददार इसकी बोली 2.80 लाख से लेकर 3 लाख रूपये तक लगा चुके हैं लेकिन वो इसे 5 लाख रूपये में बेचना चाहते हैं. बकरे के बारे में सुन-सुन कर खुद बकरों के खरीददार दूर-दूर से इस असाधारण बकरे को लेकर उसे खरीदने को बेताब हैं.
शाहजहांपुर के बकरे की पीठ पर लिखा है 'अल्लाह'
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र भैसटा खुर्द के रहने वाले राजेश के यहां पले बकरे ने जनपद के लोगों को इन दिनों अचंभे में डाल दिया है. जनपद में दूर-दूर से लोग इस अनोखे बकरे को देखने आ रहे हैं. एक साल पहले जन्मे इस बकरे की पीठ पर अपने आप 'अल्लाह' शब्द उभर कर सामने आया है, जिसके चलते ये बकरा गांव से लेकर शहर तक चर्चा का विषय बन गया है.
राजेश ने बताया कि वैसे तो बकरे में बचपन से ही पीठ पर कुछ लकीरें उभरने लगीं तो घरवालों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. जब पड़ोस के मुस्लिम भाइयों की नजर इस बकरे पर पड़ी तो वे देखकर हैरान रह गए.
इन दिनों इस अनोखे बकरे को देखने के लिए तांता लगा रहता है. खास बात यह है कि बकरीद का त्योहार नजदीक है, इसलिए इस बकरे की कीमत लाखों रुपये पहुंच गई है. कुछ जानकार तो इस बकरे की कीमत करोड़ों रुपये में आक रहे हैं. यही कारण है कि इस बकरे के मालिक राजेश बकरे की सुरक्षा के साथ-साथ उसके खान-पान का विशेष ध्यान दे रहे हैं.
SIR की घोषणा पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'हर नागरिक को इसे बहुत ही गंभीरता से...'
छत्तीसगढ़ के CM साय बोले, 'पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, भ्रामक सूचना से दूर रहें'
'21 साल से कम उम्र के पुरुष को नहीं दी जा सकती कानूनी सुरक्षा', लिव इन पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
PM की कटौती वाली अपील पर अजमेर दरगाह के सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'अल्लाह का शुक्र है कि...'
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट