News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मथुरा लूट कांड में हुआ बड़ा खुलासा, प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए रची थी लूट की योजना!

Share:

मथुरा: प्रेम में लोग एक-दूसरे को अच्छा करने और लगातार बेहतर करने को प्रेरित करते हैं पर मथुरा के वृंदावन प्रेम की एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसने प्रेम की पवित्रता को तार-तार कर दिया है. मथुरा के कोतवाली वृन्दावन इलाके के अंतर्गत आने वाले में ग्यारह दिन पहले एक फाइनेंस कर्मचारी से दो लाख रुपये की लूट हुई थी, जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने जो कुछ भी पाया वो काफी चौंका देने वाला था.

Mathura 1

खुद की आंखों में झोंकी मिर्ची

पुलिस ने अपनी तहकीकात में एक बोहद चौंका देने वाली बात कुबूली है. पुलिस ने लूट की इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लूट की ये साजिश खुद फाइनेंस कर्मचारी ने ही बनाई थी.

मथुरा के एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक फाइनेंस कर्मचारी ने स्वयं अपनी आंखों में मिर्ची झोंककर ऐसा दिखाया जैसे कि उसके साथ कोई लूट की घटना हुई हो. फाइनेंस कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए खुद ही लूट की साजिश रच डाली.

प्रेमिका को देता था महंगे गिफ्ट पुलिस ने फाइनेंस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 19,5000 रुपए बरामद भी कर लिए हैं. इस घटना का आरोपी मोहन लाल एक फाइनेंस कम्पनी में कर्मचारी है और नौ अगस्त को मोहनलाल ने जैत इलाके में खुद ही अपनी आंखों मे लाल मिर्च झोंककर कथित तौर पर लूट की घटना की सूचना पुलिस को दी थी.

                Mathura 3 Mathura 2

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरु की तो लूट करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद ही फाइनेंस कर्मचारी मोहन लाल निकला. पुलिस ने बताया कि मोहन लाल अपनी प्रेमिका को महंगे-महंगे कपड़े और सामान दिलाने का शौक रखता था और अपनी प्रेमिका की इसी ख्वाहइश को पूरी करने के लिए उसने लूट की योजना बनाई गयी.

Published at : 21 Aug 2016 12:09 PM (IST) Tags: help lover mathura loot crime uttar Pradesh Drama
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

दिल्ली: JNUSU के विरोध मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, 14 को किया डिटेन

दिल्ली: JNUSU के विरोध मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, 14 को किया डिटेन

'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद

'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद

Mahoba News: फिर चला सरकारी बुलडोजर, महोबा में पहाड़ की सरकारी जमीन पर बना अवैध मकान ध्वस्त

Mahoba News: फिर चला सरकारी बुलडोजर, महोबा में पहाड़ की सरकारी जमीन पर बना अवैध मकान ध्वस्त

Basti News: पुलिस ने बड़े चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 56 आईफोन समेत ये सामान किया बरामद

Basti News: पुलिस ने बड़े चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 56 आईफोन समेत ये सामान किया बरामद

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी तेज, ट्रैफिक को लेकर खास प्लान, मार्ग पर लगेंगे QR कोड और साइन बोर्ड

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी तेज, ट्रैफिक को लेकर खास प्लान, मार्ग पर लगेंगे QR कोड और साइन बोर्ड

टॉप स्टोरीज

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!

IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त

IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त

Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 7: 'अस्सी' ने कर दी 'दो दीवाने सहर में' की छुट्टी, 7वें दिन ऐसे पलटी बाजी, जानें- कलेक्शन

Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 7: 'अस्सी' ने कर दी 'दो दीवाने सहर में' की छुट्टी, 7वें दिन ऐसे पलटी बाजी, जानें- कलेक्शन

UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट

UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट