By: ABP News Bureau | Updated at : 02 Aug 2016 10:56 AM (IST)
उत्तर प्रदेश: यूपी के मुरादाबाद में हो रहे मेयर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार का सर्मथन करते हुए फिल्म अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा ने आज रोड शो कर वोट मांगे.

रोड शो के दौरान नगमा ने बुलंदशहर बलात्कार कांड में यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और यहां महिलाओं का जीना मुहाल हो गया है. यूपी में कानून व्यवस्था अस्त व्यस्त हो चुकी है.
इसके अलावा नगमा ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा बीजेपी गौरक्षा के नाम पर झूठा इल्जाम लगा कर लोगों को पीट रही है. वहीं गुजरात में दलितों को पट्टे और चप्पल से मारा गया तो क्या वो चप्पल चमड़े से नहीं बनते? अगर ऐसा है तो आरएसएस को खड़ाऊं पहनना चाहिए. बीजेपी किसी को साथ में लेकर नहीं चलती और सिर्फ अपना प्रचार करती है.

अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा उत्तर प्रदेश में अपराध नहीं रोक पा रही है और उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है.
नगमा ने यूपी में शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होने के नाते उनका बचाव किया और कहा कि शीला दीक्षित वो चेहरा हैं जो चुनाव में सब को बता देगा. मुरादाबाद में तीन अगस्त को मेयर उपचुनाव के लिए मतदान होना है जिसके प्रचार का आज आखरी दिन था. इस उपचुनाव में मुकाबला भाजपा सपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. पांच अगस्त को मत गणना होगी जिसके बाद नतीजा सामने आएगा.
शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली
UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली
उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें