News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'यूपी में हैं साढ़े सात CM, जब तक ये ख़त्म नहीं होगा, नहीं बदलेगी UP'

Share:

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सूबे में अपनी पकड़ बनाने के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियां जीतोड़ मेहनत करती नजर आ रही हैं और इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से होती दिख रही है.

आपको बता दें कि 2 अगस्त को वाराणसी में कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी का रोड शो होना है. जिसके लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. रोड शो को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर खुद वाराणसी में ही मौजूद हैं.

Raj Babbar 3

काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सोनिया गांधी फुकेंगी चुनावी बिगुल

सोमवार को वाराणसी में राज बब्बर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सोनिया गांधी बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करके उत्तर प्रदेश के चुनाव का उद्घोष करेंगी. उन्होंने बताया कि इस पवित्र भूमि और काशी की जनता से आशीर्वाद लेकर ही वह चुनाव के लिए निकलेंगी.

वाराणसी को बताया कलाकारों की धरती

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बिस्मिल्लाह खां और रविशंकर जी को याद करते हुए वाराणसी को कलाकारों की धरती बताया. राज बब्बर ने कहा कि 2 अगस्त को सोनिया गांधी के रोड शो के बाद वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में निकलेंगे और जनता से अपील करेंगे कि यूपी को सम्मान दिलाने वाली सरकार बनाने में सहयोग करें.

इसके साथ ही राज बब्बर ने काशी के कलाकारों की हालत पर चर्चा करते हुए कहा कि आज कोई भी सरकार इन कलाकारों के बारे में नहीं सोच रही है.

Raj Babbar

SPG निर्धारित करेगी कार्यक्रम

सोनिया गांधी के कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के कार्यक्रम क्या होंगे यह एसपीजी निर्धारित करेगी, लेकिन हम मीडिया से अच्छे रिश्ते चाहते है.

अगर मीडिया का सपोर्ट नहीं मिला तो यह वैसा ही लगेगा जैसी एक कहावत है 'जंगल में मोर नाचा किसने देखा .........' हमें और हमारी पार्टी को आपकी जरुरत है.

गंगा आरती में शामिल होने के आसार कम

राज बब्बर ने बताया कि सुरक्षा कारणों से अभी तक सोनिया गांधी के गंगा आरती में शामिल होने की संभावना नहीं के बराबर है क्योंकि एसपीजी ने इसे लेकर अभी तक इजाजत नहीं दी है. सोनिया गांधी के बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन को लेकर उठ रही अटकलों के सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि वह तो चाहते है कि हम और पूरी कांग्रेस पार्टी बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करे और हमें बाबा का आशीर्वाद मिले.

जनता के दिल की बात कब करेंगे PM ?

राज बब्बर ने पीएम के मन की बात पर हंसते हुए कहा कि उनसे पहले ये पूछिए कि वह जनता के दिल की बात कब करेंगे. इसके साथ ही पंजाब चुनाव को लेकर राज बब्बर ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाएगी.

Raj Babbar 1

यूपी में हैं लूट-तंत्र और अपराधी-तंत्र

उत्तर प्रदेश के हालात पर राज बब्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो तंत्र काम कर रहे है. पहला लूट तंत्र और दूसरा अपराधी तंत्र और यह तंत्र अपनी जड़े इतनी मजबूत कर चुका है कि आज की सरकार के पार्टी के मुखिया ही कैमरे के सामने आकर कहते है कि हम लूट को रोकने में असमर्थ हैं.

बुलंदशहर की घटना को बताया शर्मनाक

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की घटना पर उन्होंने कहा कि इस घटना से ज्यादा शर्मनाक और कोई घटना नहीं हो सकती कि किसी के परिवार के सामने उसकी मां और बेटी के साथ दुराचार किया जाए. हम सबको सर झुका लेना चाहिए. उस क्षेत्र में इस तरह की घटना बराबर हो रही है.

यूपी में हैं साढ़े सात मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में साढ़े सात मुख्यमंत्री बैठे है. जब तक यह साढ़े साती ख़त्म नहीं होगी तब तक उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ऐसी ही बनी रहेगी.

Published at : 01 Aug 2016 07:34 AM (IST) Tags: UP Congress raj babbar Road Show Akhilesh Yadav Sonia Gandhi uttar Pradesh Varanasi BJP Congress
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली

शिमला: राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही सरकार, जयराम ठाकुर बोले- देवभूमि को बनाया शरणस्थली

UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

UP News: CSN कॉलेज के समारोह में पहुंचे ब्रजेश पाठक, स्थानीय भाषा में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली

हरदोई: एकतरफा प्यार में छात्रा पर बांके से हमला, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली

उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तराखंड: रुद्रपुर में नमाज के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी

Agra News: विधायक के बेटे पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, दबाव में समझौते का दावा, भाई ने दी सुसाइड की चेतावनी

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें