एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न हत्याकांड: जांच के लिए आज रायन स्कूल पहुंच सकती है CBI

गुड़गांव के रायन इंटरनेशनल स्कूल के सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली और इस हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है.

नई दिल्ली: गुड़गांव के रायन इंटरनेशनल स्कूल के सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली और इस हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली. सीबीआई आज गुरुग्राम के रायन स्कूल के घटनास्थल का मौका-मुआयना कर सकती है. साथ ही कुछ लोगों के बयान भी दर्ज कर सकती है. सीबीआई की एक टीम आज ही गुरुग्राम पुलिस से मामले से संबंधित सभी दस्तावेज इकट्ठे करेगी.

बता दें कि कल ही प्रद्युम्न के पिता ने धमकी दी थी कि एजेंसी ने यदि कल तक जांच शुरू नहीं की तो वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि एजेंसी ने केंद्र सरकार से एक अधिसूचना प्राप्त होने के बाद जांच अपने हाथ में ले ली. प्रक्रिया के अनुसार उसने गुरूग्राम पुलिस की प्राथमिकी फिर से दर्ज की.

उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई ने उपरोक्त मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है जो गु्रूग्राम के भोंडसी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, हथियार कानून की धारा 25, पोक्सो कानून की धारा 12 और किशोर न्याय कानून की धारा 75 जिसे भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के साथ पढ़ा जाए, के तहत दर्ज किया गया था.’’ सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम ने देर शाम गुरूग्राम पुलिस आयुक्त के कार्यालय का दौरा भी किया.

pradyuman

दूसरी कक्षा का छात्र प्रद्युम्न आठ सितंबर को स्कूल परिसर में मृत पाया गया था. इस मामले में उसी दिन स्कूल के एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया था.

आज स्कूल में पैरेंट-टीचर मीटिंग

इसके साथ ही स्कूल में आज पैरेंट-टीचर मीटिंग(पीटीएम) आयोजित भी की गई है. सुबह 8 बजे शुरु होने वाली इस मीटिंग में गुरुग्राम के जिला उपायुक्त(डीसी) विनय प्रताप भी मौजूद रहेंगे. मीटिंग में स्कूल में बच्चों की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इस मीटिंग में पैरेन्ट्स के सवालों का जवाब दिया जाएगा.

घटना के बाद अब स्कूल का मैनेजमेंट अगले तीन महीनों के लिए राज्य सरकार के पास है. हत्या के बाद से ही स्कूल बंद है. 18 सितंबर को एक दिन के लिए स्कूल खुला था. स्कूल अब 25 सितंबर को खुलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
CJP Protest Live Updates: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget