एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में 3 घंटे के लिए खोले जा सकेंगे रेस्टोरेंट, लेकिन ये शर्तें होंगी लागू

राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ दिनों से कमी आ रही है, जिसके बाद राज्य सरकार ने रेस्टोरेंट संचालकों को राहत देने का फैसला किया है.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद राज्य सरकार ने रेस्टोरेंट को तीन घंटे के लिए खोलने की इजाजत दे दी है. लेकिन सरकार ने रेस्टोरेंट संचालकों के लिए कुछ शर्तें रखी हैं. इनके मुताबिक रेस्तरां में काम करने वाले सभी लोग कोविड की वैक्सीन लगवा चुके हों. हालांकि रेस्तरां को कब से खोला जाएगा इस संबंध में अभी तक किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं हुई है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की. राज्य सरकार 15 जून से शॉपिंग मॉल को भी 25 प्रतिशत कार्य क्षमता के साथ खोलने पर विचार कर रही है. बनर्जी ने राज्य सचिवालय में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद यह बात कही. 

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में पाबंदियां लगाए जाने के बाद कोविड-19 के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. रेस्तरां को सशर्त शाम 5 बजे से 8 बजे तक तीन घंटे के लिए खोलने की इजाजत दे दी गयी है. वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों का कोविड का टीका लगवाना अनिवार्य होगा.’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार घरेलू सहायकों के टीकाकरण के विकल्प पर उसी तरह विचार कर रही है जिस तरह से हॉकरों, बस कंडक्टरों, विक्रेताओं और अन्य लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई गयी है. बनर्जी ने लोगों से बढ़-चढ़कर कोविड टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि अब तक राज्य के 1.4 करोड़ लोग कोविड का टीका लगवा चुके हैं. राज्य सरकार की कोशिश है कि जल्द अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सके.

यह भी पढ़ेंः Karnataka Lockdown Extended: कोरोना के कारण कर्नाटक में 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget