एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के चलते राजस्व की कमी से जूझ रही राजस्थान सरकार, आर्थिक हालात हो रहे हैं खराब

कोरोना वायरस से फैली महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है. पर इस लॉकडाउन ने अब राजस्व पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. सभी राज्यों के साथ राजस्थान के आबकारी, ट्रांसपोर्ट, खान, स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन से जुड़े विभाग पैसों की कमी से जूझ रहे हैं. सरकार के पास कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को पेमेंट करने के लिए भी पर्याप्त धन नहीं है.

जयपुर: कहावत है ''आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपइया'', लेकिन राजस्थान में कोरोना के जारी क़हर ने इस कहावत को बदलकर आमदनी चवन्नी खर्चा रुपया में तब्दील कर दिया है. एक महीने से ज़्यादा वक़्त से लागू लॉकडाऊन ने राजस्थान की आर्थिक हालात की कमर तोड़ दी है. कॉरोना के चलते प्रदेश लॉकडाऊन में है जिसकी वजह से अब तक सिर्फ पचीस प्रतिशत राजस्व लक्ष्य अर्जित हुआ है. राजस्थान सरकार के सामने अब सबसे बड़ी समस्या अपने कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को अप्रैल महीने का भुगतान करने की है. ख़ज़ाना ख़ाली है और खर्चा सर पर खड़ा है.

राजस्थान सरकार अपनी माली हालत की वजह से बड़ी परेशानी में है. प्रदेश के करीब नौ लाख सरकारी कर्मचरियों और पेंशनर्स को सिर्फ एक दिन में वेतन और पेंशन के पांच हज़ार करोड़ से ज़्यादा की रकम देनी है. राज्य के वित्त विभाग के अफसर इसके लिए रात दिन पैसो का इंतज़ाम करने में जुटे है क्योंकि प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने साफ़ निर्देश दिए है कि वेतन और पेंशन का भुगतान समय पर किया जाए लेकिन मुश्किल ये है कि सरकार को अप्रेल में आठ हज़ार करोड़ के राजस्व की जगह सिर्फ एक हज़ार पांच सौ करोड़ रुपए मिले हैं. अब ऐसे में वेतन और पेंशन की मद में चुकाए जाने वाले पांच हज़ार करोड़ से ज़्यादा रकम का इंतज़ाम कैसे हो? प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य का कहना है कि अप्रैल की तनख़्वाह और पेंशन तो हम जैसे तैसे चुका देंगे लेकिन अगर लॉकडाउन जारी रहा तो मई के लिए प्रावधान मुश्किल होंगे.

राजस्थान सरकार को हर साल आबकारी, ट्रांसपोर्ट, खान, स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन जैसे बड़े महकमें हज़ारों करोड़ रुपए कमा कर देते हैं. लेकिन लॉकडाउन की वजह से शराब की सभी दुकाने बंद है और सरकार को रोजाना करीब 35 करोड़ के राजस्व से वंचित रहना पड़ रहा है. राजस्थान सरकार ने आमदनी बढ़ाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर लॉकडाउन के दौरान ही मार्च और अप्रैल दो बार वैट बढ़ा दिया लेकिन मुश्किल ये हो गई कि लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल और डीजल की मांग करीब 66 फीसदी घट गई. नतीजा ये हुआ कि अप्रैल में सिर्फ छह सौ करोड़ पेट्रोल और डीजल वैट के मिल सकै जबकि पिछले साल राजस्थान सरकार को इसी अवधि में बारह सौ करोड़ रुपए मिले थे.

130 करोड़ रुपए एसजएस टी के और 600 करोड़ रुपए पेट्रोल डीजल वैट की मद में मिलने के अलावा कुछ पैसा पेट्रोलियम,खान और आबकारी के पुराने बिलों का मिला है, लेकिन अब सरकार को वेतन और पेंशन के लिए करीब 5 हज़ार 187 करोड़ रुपए का इंतज़ाम करना है. पिछले महीने तो राज्य सरकार ने वेतन में तीस प्रतिशत की कटौती भी कर दी थी ऐसे में एक बार वेतन कटौती के प्रस्ताव तैयार किये जा सकते है. राज्य के सी एम अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में भी राज्यों को राहत पैकेज दिए जाने के मांग की थी.

Lockdown: केंद्र सरकार के फैसले से शेल्टर होम में रह रहे लोगों में जगी घर वापसी की उम्मीद जानें क्‍या है अमेरिका का 'मैनहैटन प्रोजेक्ट', प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रम्प खुद कर रहे हैं इसकी निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'40% महंगी हुई चीनी', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget