एक्सप्लोरर

ISI के लिए जासूसी करने के मामले में सेना के दो जवान गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस के लिए कथित रूप से जासूसी करने के मामले में सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है.

चंडीगढ़: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए कथित रूप से जासूसी करने के मामले में सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आरोपियों की पहचान सिपाही हरप्रीत सिंह (23) और सिपाही गुरभेज सिंह (23) के रूप में की गयी है. हरप्रीत जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में तैनात था और 19 राष्ट्रीय राइफल्स से जुड़ा था, वहीं गुरभेज करगिल में लिपिक के रूप में कार्यरत था और 18 सिख लाइट इन्फेंट्री से संबंधित था.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि दोनों आरोपी देश की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित 900 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों की तस्वीरें सीमापार तस्कर रणवीर सिंह को फरवरी से मई 2021 के बीच चार महीने के अंतराल में साझा कर चुके हैं. रणवीर सिंह उन्हें पाकिस्तान के खुफिया अफसरों को भेज चुका है.

गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन सिंगला के नेतृत्व में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने स्वापक एवं मन:प्रभावी तत्व (एनडीपीएस) के एक मामले की जांच के दौरान रणवीर सिंह से भारतीय सेना के कामकाज और तैनाती से संबंधित गोपनीय दस्तावेज बरामद किये थे. रणवीर सिंह को 24 मई को 70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था.

गुप्ता ने कहा कि पूछताछ के दौरान रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि उसने हरप्रीत सिंह से ये दस्तावेज प्राप्त किये जो उसका दोस्त हैं. दोनों एक ही गांव के हैं. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘रणवीर ने हरप्रीत सिंह को रक्षा से संबंधित गोपनीय दस्तावेजों को साझा करने के लिए आर्थिक फायदे देने का प्रलोभन दिया, जिसके बाद हरप्रीत ने अपने दोस्त गुरभेज सिंह को भी ऐसी राष्ट्र विरोधी जासूसी गतिविधियों में शामिल कर लिया.’’

डीजीपी के हवाले से यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि चूंकि गुरभेज करगिल में 121 इन्फेंट्री ब्रिगेड मुख्यालय में लिपिक के रूप में कार्यरत था, इसलिए वह भारतीय सेना से जुड़ी सामरिक जानकारी वाले इन गोपनीय दस्तावेजों को आसानी से हासिल कर सकता था.

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि रणवीर सिंह इन गोपनीय दस्तावेजों को पाकिस्तान आईएसआई के ओहदेदारों को सीधे या अमृतसर के दाउके गांव के मादक पदार्थ तस्कर गोपी के माध्यम से भेजता था. गोपी के पाकिस्तान में मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों और आईएसआई अफसरों से संपर्क थे.

रणवीर सिंह के खुलासे के बाद पुलिस ने गोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसने गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तान के मादक पदार्थ तस्करों को भेजने की बात कबूल की है. इनमें से एक तस्कर की पहचान कोठर के रूप में की गयी है. दूसरा पाकिस्तान आईएसआई का कथित सदस्य सिकंदर है. दस्तावेजों के बदले वे हेरोइन और पैसा देते थे.

डीजीपी ने बताया कि गोपनीय दस्तावेजों की तस्वीरें कुछ एनक्रिप्टेन (कूट भाषा वाले सुरक्षित) ऐप से भेजी जाती थीं. डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच-पड़ताल के अनुसार अमृतसर के चीचा गांव के हरप्रीत सिंह और पंजाब के तरण तारण के पुनियां गांव के रहने वाले गुरभेज को गोपनीय जानकारी साझा करने के ऐवज में आर्थिक फायदे मिले. उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह ने हरप्रीत सिंह को रकम दी जिसने इसे गुरभेज सिंह के खाते में हस्तांतरित किया.

हरप्रीत सिंह 2017 में सेना में शामिल हुआ था वहीं गुरभेज सिंह 2015 में सेना में शामिल हुआ था. एसएसपी सिंगला ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को जालंधर ग्रामीण पुलिस के सुपुर्द कर दिया था और अन्य किसी आरोपी की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget