एक्सप्लोरर

बंगाल: सुब्रत मुखर्जी का बड़ा बयान- 'बीजेपी चुनाव हार गई तो ममता बनर्जी की हत्या करवा सकती है'

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया. पार्टी के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि घटना में छह अन्य घायल हो गए.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के एक और कार्यकर्ता की हत्या हो गई है. बीजेपी हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं. वहीं ममता सरकार के मंत्री का कहना है कि अगर बीजेपी विधानसभा चुनाव में नहीं जीती तो ममता बनर्जी की हत्या करा सकती है. सुब्रत मुखर्जी ने कहा, 'अगर बंगाल में बीजेपी चुनाव हार गई, तो ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रच सकती है बीजेपी.'

मुखर्जी ने कहा, 'मैं आपको बता रहा हूं.. ये लोग किसी दिन ममता बनर्जी की हत्या करवा देंगे. हत्या करवा देंगे और दोष किसी और पर मढ़ देंगे.'

बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में शनिवार को बीजेपी द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया. पार्टी के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि घटना में छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया, हालीशहर क्षेत्र में जिनपर हमला किया गया उसमें सैकत भवाल नाम का एक व्यक्ति भी शामिल था. जब भवाल को कल्याणी स्थित जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच की जा रही है.

हालीशहर नगर निकाय के वार्ड संख्या छह में हुए हमले में छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भवाल की हत्या कर दी. हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इन आरोपों से इनकार किया है.

नैहट्टी से तृणमूल कांग्रेस विधायक पार्थ भौमिक ने कहा कि भवाल की मौत क्षेत्र के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का परिणाम है और भाजपा बेवजह मामले को राजनीतिक रंग दे रही है. बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के संयुक्त आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा कि घटना के संबंध में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Farmers Protest: आज दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद कराएंगे किसान नेता, क्या है आंदोलन की ताजा स्थिति? 10 बड़ी बातें

कोरोना अपडेट: देश में लगातार 14वें दिन 40 हजार से कम आए केस, 24 घंटे में 33 हजार ठीक हुए, 391 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget