एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव में अब पाकिस्तान की एंट्री! जानिए 2014 के बाद कब-कब चुनावों में उठा पाकिस्तान मुद्दा

बंगाल में कांटे की टक्कर है और ऐसे में पाकिस्तान की एंट्री के माएने बड़े हैं. ममता पर वैसे ही मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप बीजेपी हमेशा से लगाती आई है. इससे उलट बीजेपी राष्ट्रवाद की बात करती है लेकिन चुनावों में अक्सर राष्ट्रवाद और पाकिस्तान दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू बन जाते हैं.

बंगाल चुनाव में जय श्रीराम के बाद अब पाकिस्तान की एंट्री हो गई है. कल जब अमित शाह ने बंगाल का दौरा किया तो ममता को जय श्रीराम के बहाने फिर बड़ी चुनौती दे दी. जिस जय श्रीराम के नारे सुनकर ममता बनर्जी उखड़ जाती हैं. उसी जय श्रीराम के जय घोष से अमित शाह ने कूचबिहार से अपने चुनावी रथ को रवाना किया.

कूचबिहार में अमित शाह ने कहा, "ये बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया कि जय श्रीराम बोलना गुनाह है. बंगाल में नहीं तो क्या पाकिस्तान में जय श्रीराम बोला जाएगा. ममता दीदी को अपमान लगता है. क्यों लगता है ममता दीदी? दुनियाभर में करोड़ों लोग हमारे आराध्य श्रीराम को याद करके गौरव महसूस करते हैं. लेकिन आपको तकलीफ होती है क्योंकि आपको तुष्टिकरण करके एक समुदाय विशेष का वोट चाहिए. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि चुनाव खत्म होते होते ममता दीदी भी जय श्रीराम बोलेंगी."

पाकिस्तान बना चुनावी मुद्दा साल 2014 के बाद से कई चुनावों में राष्ट्रवाद, पाकिस्तान का मुद्दा उठा है. 2019 लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान का मुद्दा कई मंचों से जोर शोर से उठा. बिहार में 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में भी पाकिस्तान का जिक्र हुआ. इसी तरह दिल्ली में 2020 में हुए चुनाव में भी शाहीन बाग और पाकिस्तान का मुद्दा गरमाया.

2017 के यूपी चुनावों में सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान का जिक्र हुआ. इसी तरह 2017 में गुजरात चुनावों में भी पाकिस्तान का जिक्र हुआ. 2017 में हुए पंजाब चुनाव में भी पाकिस्तान का जिक्र हुआ.

अब बंगाल चुनाव में कांटे की टक्कर है. बंगाल की राजनीति में हिंदु मुसलमान का मुद्दा अभी जोर पकड़ रहा है और अब पाकिस्तान का मुद्दा भी एंट्री कर चुका है. आने वाले दिनों में बंगाल में ये मुद्दा भी चुनावी रैलियों में जोर-शोर से उठता दिख सकता है.

ये भी पढ़ें- कूचबिहार में अमित शाह बोले- ऐसा बंगाल बनाएंगे कि आदमी तो क्या परिंदा भी घुसपैठ नहीं कर पाएगा

CAA के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की शुरुआत कब होगी? अमित शाह ने बंगाल में दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget