एक्सप्लोरर

शुभेंदू अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी चुनौती, कहा- नंदीग्राम में 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराउंगा

बीजेपी ने ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल सहयोगी रहे शुभेंदू अधिकारी को पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से मैदान में उतारा है, जहां से मुख्यमंत्री भी ताल ठोक रही हैं. ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से नहीं नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं.

कोलकाता: बीजेपी नेता शुभेंदू अधिकारी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर 'बाहरी' करार दिया है. उन्होंने दावा किया है कि वह ममता को करारी शिकस्त देने को लेकर '200 फीसदी' आश्वस्त हैं. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने से बच रही हैं.

शुभेंदू अधिकारी ने एक बयान में कहा, 'नंदीग्राम (चुनाव) मेरे लिए चुनौती नहीं है. मैं नंदीग्राम जा रहा हूं उन्हें (ममता बनर्जी) हराकर कोलकाता वापस भेजूंगा. मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, इसके लिए मैं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. मैं नंदीग्राम और पूरे पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने का काम करूंगा. ममता बनर्जी 50,000 से अधिक मतों से यह चुनाव (नंदीग्राम में) हारने वाली हैं.'

ममता ने भवानीपुर सीट क्यों छोड़ दी? कोलकाता के बेहाला इलाके में आयोजित एक रैली में अधिकारी ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपने अपनी भवानीपुर सीट क्यों छोड़ दी? आप क्यों वहां से भाग खड़ी हुईं? ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी ने मित्रा संस्थान के बूथ पर 2019 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी? यहां तक की आप अपने क्षेत्र में भी नहीं जीत सकतीं.'

नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने का विश्वास जताते हुए बीजेपी नेता अधिकारी ने कहा, 'मैंने नंदीग्राम में लक्ष्मण सेठ को हराया था. इस बार मैं माननीय (बनर्जी) को हराउंगा. वह नंदीग्राम के लिए बाहरी हैं जबकि मैं क्षेत्र का भूमिपुत्र हूं.' रैली के दौरान शुभेंदू अधिकारी ने ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बनर्जी के परिवार से पूछताछ कर अपना फर्ज निभाया है क्योंकि वे कानून से ऊपर नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव: नंदीग्राम की दिलेरी से ममता ने भरी ललकार

आज सियासत का सुपर संडे: कोलकाता में पीएम मोदी की मेगा रैली, सिलिगुड़ी में महंगाई के खिलाफ ममता भरेंगी हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget