एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने SpeakUpIndia को बताया सफल, कहा- देश का सबसे बड़ा डिजिटल कैंपेन साबित हुआ

कांग्रेस ने यह कैंपेन 28 मई को लॉन्च किया था. इस कैंपेन से सोनिया राहुल समेत देशभर के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता जुड़े थे.

नई दिल्लीः  28 मई को मोदी सरकार के खिलाफ चलाए गए डिजिटल अभियान #SpeakUpIndia को कांग्रेस अपनी बड़ी कामयाबी बता रही है. कांग्रेस के मुताबिक, इस कैंपेन को केवल पार्टी नेताओं से ही नहीं बल्कि आम लोगों से भी इतना समर्थन मिला कि सिर्फ 3 घंटों का निर्धारित कैंपेन आज तक चल रहा है.

ये पूरा डिजिटल कैंपेन कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया प्रमुख रोहन गुप्ता के नेतृत्व में हुआ. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रोहन गुप्ता ने कहा, "देश में आज तक ऐसा कैंपेन नहीं हुआ. ये आज तक का सबसे बड़ा डिजिटल कैंपेन था जिसके तहत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व समेत सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार से गरीब, मजदूरों और किसानों के हक में मांगे रखी."

कांग्रेस ने SpeakUpIndia को बताया सफल, कहा- देश का सबसे बड़ा डिजिटल कैंपेन साबित हुआ

कांग्रेस का दावा है कि 28 मई को ये #SpeakUpIndia कैंपेन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिन भर ट्रेंड करता रहा. ट्विटर पर करीब 8 घंटे तक कांग्रेस का ये कैंपेन नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा. वहीं फेसबुक पर कैंपेन से जुड़े हैशटैग को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया.

कांग्रेस का कहना है कि #SpeakUpIndia एक डिजिटल रैली कि तरह था जिसके तहत मोदी सरकार से जवाब-तलब करने और मांगे मनवाने की कोशिश की गई. कांग्रेस के इस कैंपेन में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुए थे और अपने अपने वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर डाले थे.

कांग्रेस ने इसके जरिए मोदी सरकार से मांग की कि टैक्स नेट से बाहर गरीब मजदूरों के हाथों में अगले 6 महीने तक 7500 रुपये पहुंचाये जाएं और इसकी शुरुआत ऐसे सभी लोगों के हाथों में तुरंत 10000 रुपये पहुंचा कर की जाए.

यही नहीं करीब पचास लाख कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार से मनरेगा के तहत रोजगार के दिनों को 200 दिन किए जाने कि मांग की. सरकार से ये मांग भी की गई कि गरीब मजदूरों को उनके राज्यों तक पहुंचाने के एवज़ में उनसे किराया ना वसूला जाए.

मोदी सरकार 2 का एक साल: पीएम ने देश के नाम लिखी चिट्ठी, यहां पढ़ें पत्र में हूबहू क्या लिखा है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'

21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'

उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Embed widget